जेसीआई स्वराज द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन



गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर स्वराज के तत्वाधान में मंगलवार को सात दिवसीय महिला उत्सव "बंधन" के उपलक्ष्य में पहले दिन महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं व बच्चियों को उनके विचारों, निर्णय और उनके अधिकारो को समझाने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम धर्मशाला के गुजराती मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में किया गया। संस्था की अध्यक्षा जेसी वसुंधरा सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संयोजिका जेसी सिन्दुजा अरोरा ने सभी अतिथियों, महिलाओं और बच्चियों को कार्यक्रम से अवगत कराया। वरिष्ठ अभिवक्ता रूपल तिवारी ने सभी महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में बताया व हम किस हद तक किन घटनाओं को छेड़कानी के अंतर्गत रख सकते हैं।



इसके बारे में समझाया और अगर हम इसके भुक्तभोगी हैं तो हमें क्या करना चाहिए। उन्होंने सभी महिलाओं और बच्चियों को हेल्पलाइन नंबर 1090 दिया व अपना व्यक्तिगत नंबर भी दिया और कहा अगर उनको कोई मदद चाहिए तो वह उनको कभी भी फोन कर सकती  है।  वह हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए तत्पर रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण की सबसे पहली सीढ़ी शिक्षा है और वह हमेशा महिलाओं व बच्चियों को उनके अधिकार और कर्तव्य के लिए शिक्षित करती रहेंगी। इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि थाना प्रभारी अर्चना सिंह  ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 181 दिया और यह आश्वासन दिया की कोई भी समस्या होने पर महिला पुलिस, सभी महिलाओं व बच्चियों के साथ खड़ी है और वह कभी भी पुलिस स्टेशन आकर कोई भी शिकायत लिखवाती है तो उसे सुना जाएगा और उस पर यथासंभव एक्शन भी लिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप  समाज सेवक नितिन जैसवाल ने महिलाओं को प्रधानमंत्री घर निर्माण योजना, ओल्ड एज पेंशन और विडो पेंशन के बारे में बताया और कहा कि वह उनसे इन विषयों की जानकारी निशुल्क ले सकती हैं। पूरे कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या संहिता भट्ट जी का विशेष सहयोग रहा। संस्था की सेक्रेटरी सिल्की अग्रवाल ने सबका आभार ज्ञापन किया।

Comments