नारी सशक्तिकरण पर गीतों की हुई प्रस्तुति

 


गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विजय चौक स्थित एस एस एकेडमी पर शनिवार को शारदा संगीतालय के छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर अपने गीतों की प्रस्तुति से देश के उन महिलाओं को याद कियाा, जिसने अपनी त्याग और  तपस्या से देश और समाज मे अपना विशिष्ट स्थान बनाया। गीतों की प्रस्तुति संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव के निर्देशन में श्रीमती प्रमिला दुबे,अंजना लाल,श्रीमती विभा सिंह,सीमा राय, उषा श्रीवास्तव, सलोनी मिश्रा, अवंतिका दुबे,अपर्णा त्रिपाठी, स्वीटी सिंह,स्वेता वर्मा,निधि श्रीवास्तव सहित दर्जनो महिलाओ ने गीतों की प्रस्तुति दी। ढोलक पर पवन कुमार ने संगत किया।

Comments