2078 दीपों से जगमगाया सूर्यकुण्ड धाम

-सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर नए वर्ष के आगमन पर भारत माता की आरती महामारी करोना से मुक्ति की कामना

-नए वर्ष के स्वागत में 11 वेद पंडितों द्वारा शंखनाद किया

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को नए वर्ष के स्वागत में वेद पंडितों द्वारा शंखनाद और मां गंगा की महाआरती की गई।

सूर्यकुण्ड जीर्णोद्धार समिति द्वारा आयोजित सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर मंगलवार की सायं में नए वर्ष के स्वागत में 11 वेद पंडितों द्वारा शंखनाद किया गया। तो वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक अजय जी द्वारा भारत माता की महाआरती भी की गई। सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर होने वाली महाआरती मंगलवार की शाम को और विशेष हो गई। आयोजक समिति के लोगों ने दीप जलाकर नव वर्ष का स्वागत किया। 11 ब्राह्मणों द्वारा मां गंगा का वैदिक मंत्रों के साथ विशेष पूजन किया गया। महाआरती में कोरोना महामारी से पूरे विश्व और देश को मुक्ति दिलाने की कामना की गई। नव वर्ष सभी का खुशियों से भरा हो यही कामना की गई।

समिति द्वारा 2016 से निरंतर की जाने वाली मां गंगा की आरती की जा रही है। प्रत्येक बृहस्पतिवार को मां गंगा की आरती के क्रम में 267 में महा आरती की गई।

आरएसएस के सह प्रान्त प्रचारक अजय जी ने बताया बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नव वर्ष प्रारंभ होती है। विक्रम संवत 2077 पूरी दुनिया के लिए कष्टकारी रहा है। पूरा विश्व महामारी करोना से जूझता रहा है। विक्रम संवत 2078 की आरंभ को स्वागत करते हुए मां गंगा की इस महाआरती में सभी के लिए मंगल कामना किया गया।

जीर्णोद्धार समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने बताया कि संवत 2078 के आगमन का स्वागत करते हुए 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद के साथ पूजा अर्चना की गई। इस दौरान जनमानस को इस वैश्वशिक महामारी से निजात दिलाने की कामना की गई।



इस दौरान समिति द्वारा 2078 दीपों से मंदिर परिसर को सजाया गया था। दीपांजलि कार्यक्रम को सुनीता गुप्ता ने संपन्न कराई।

कार्यक्रम में श्रवण पटेल, अजीत जी, अमरदीप गुप्ता, शीतल मिश्रा, दिव्य प्रताप गोलू, अमित, सुनीता गुप्ता, त्रिलोकी नाथ बारी, मीना श्रीवास्तव, दीपा पांडेय, मीनू गोयल, देवेश, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति, पूरण शनी और प्रतीक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Comments