आम आदमी पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव के घोषित की 29 प्रत्याशियों की लिस्ट

 


गोरखपुर। आम आदमी पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपने 29 प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की। 1 अप्रैल 2021 को इसकी घोषणा दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने गोरखपुर की चुनाव पर्यवेशक नीलम यादव, प्रभारी संतोष दुबे एवं प्रदेश प्रवक्ता वैभव जैसवाल के साथ एक प्रेस वार्ता में दी। विधायक ने एक प्रेस वार्ता में मीडिया को बताया कि जिला पंचायत चुनाव में हमें साफ-सुथरी छवि के ईमानदार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है हमारे प्रत्याशी ईमानदारी से काम करेंगे और जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाली सुविधाओं सड़क, पानी, चिकित्सा इत्यादि पर काम करेंगे और जिस प्रकार से दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूलों ने अच्छी शिक्षा व्यवस्था व किसी भी कार्य में गुणवत्तापूर्ण इमानदारी से बचत के साथ काम करवायेंगे तथा जनता की सेवा हेतु सदा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीति से आम जनता अब पूरी तरह ऊब चुकी है, उसको अब यह लग रहा है कि इस व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए और इस बार पंचायत चुनाव से इस बदलाव की शुरुआत होगी। उन्होंने कानून व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा उत्तर प्रदेश का यह गोरखपुर जनपद जो कि स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है उसमें पिछले 6 दिनों के अंदर तमाम हत्याएं हो चुकी हैं और ठीक तरीके से जंगल राज कायम हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का एक एक बच्चा पूछ रहा है कि इतने दिनों में कोई भी विकास का कार्य क्यों नहीं हुआ, क्यों नहीं अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य व्यवस्था क्यों नहीं हुई, उन्होंने जनता से निवेदन किया कि आने वाले चुनाव में आप आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को चुने और एक अच्छा प्रदेश उत्तम प्रदेश वास्तव में बनवाये। इस दौरान विनीत मिश्रा, अबू जंदल खान, सुभाष निषाद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र जैस्वाल, अशोक कुमार विश्वकर्मा, धनंजय सिंह, अभिषेक लाल सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
  

प्रत्याशियों की लिस्ट

 1- 1 जनरल सर्वजीत गौंड, 2 - 2 एससी अवनीश कुमार, 3 - 3 एससी महिलाएं प्लाज्मा खातून, 4 -  7 एससी विनोद प्रसाद, 5 - 8 ओबीसी विजय कुमार गुप्ता, 6 - 10 जनरल अमरनाथ दास, 7 - 14 सामान्य महिला शीला, 8 - 16 ओबीसी दिवाकर गौंड, 9 - 17 ओबीसी महिला जया शंकर, 10 - 19 जनरल मेशर जहा, 11 - 20 सामान्य विजय, 12 - 22 ओबीसी धनंजय कुमार, 13 - 23 जनरल इंद्रजीत, 14 -  26 सामान्य महिला बिंदू देवी, 15 - 27 पिपरौली ओबीसी श्रीजन सिंह, 16 -  30 ओबीसी संजय सिंह, 17 - 31 एससी कैलाश, 18 -  32 सामान्य महिला पूजा तिवारी, 19 - 36 सामान्य महिलाएं, 20 - 40 सामान्य महिलाएं सुमन देवी, 21 - 43 सामान्य महिलाएँ राम पसावन, 22 - 50 एससी अविनाश कुमार, 23 - 55 जनरल मिंटू कुमार, 24- 58 जनरल राजेश कुमार, 25 - 60 ओबीसी विपिन ताडव, 26 - 61 एससी कोदई निषाद, 27 - 65 ओबीसी महिला अमरेश यादव, 28 - 66 एससी रंजिता देवी, 29- 67 जनरल कृष्ण नंद यादव आदि।

Comments