50 हजार फुट पर्वत चढ़ेंगे गोरखपुर के पर्वतारोही नीतीश सिंह, रक्षामंत्री राजनाथ ने सराहा

50 हजार लड़कियों के लिए 50 हजार फुट पर्वत चढ़ेंगे गोरखपुर के पर्वतारोही नीतीश सिंह, रक्षामंत्री राजनाथ ने तिरंगा झंडा देकर सराहा।



पिछले दिनों अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह करके आए गोरखपुर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह एक और मिशन पर निकल रहे। युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह 50 हजार लड़कियों के लिए 10 दिन में 50 हजार फीट क्लाइम्ब करेंगे। यह मिशन वैश्विक महामारी के जागरूकता को लेकर है जिसमे युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह के 50 हजार फीट क्लाइम्ब करने पर इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिग्निटी प्रोजेक्ट के तहत 50 हजार लड़कियों को वैश्विक महामारी से बचाव सम्बन्धी एक वर्ष हेतु किट प्रदान की जाएगी।

इस मिशन के लिए आज 4 अप्रेल को दिल्ली में भारत सरकार के रक्षामंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी (पूर्व गृहमंत्री) ने अपने आवास पर पर्वतारोही नीतीश सिंह को भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर उनको शुभकामनाएं दी।। उन्होंने कहा कि आप अपने लक्ष्य को हासिल कर के भारत का गौरव तिरंगा फहराये देश के साथ साथ प्रदेश व जिले का  नाम रौशन करे।

आपको बता दे कि नीतीश अपने अगले मिशन को 10 दिन में तीन पर्वत हिमाचल में क्लाइंब करने के लिए जा रहे है और 10 दिन में 50 हजार फुट क्लाइंब करेंगे।। इस अभियान में उनके साथ गौरव रावत उत्तराखंड से और आयुष बिष्ट शामिल है।। इस अभियान की तैयारी नीतीश पिछले 1 महीने से कर रहे थे जो कि राव फिटनेस  सेंटर के जयंत तिवारी जी के गाइडेंस में नीतीश की प्रैक्टिस हो रही थी।।नीतीश सिंह वैश्विक महामारी को खत्म करने के लिए  50 हजार लड़कियों तक यह संदेश पहुंचने के लिए यह बीड़ा उठाया है और इसमें सबका साथ और आशीर्वाद चाहिए।

नीतीश इससे पहले भी कई पहाड़ को चढ़ कर जागरूकता के संदेश दे चुके है।।हाल ही में उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर देश का गौरव बढ़ाया था।

पर्वतारोही नीतीश सिंह शाहिद सैनिक के पुत्र है जो कि गोरखपुर के चरगांवा ब्लाक के ग्रामसभा- रामपुर गोपालपुर के निवासी है।

Comments