भारतीय विद्वत् महासंघ का होली मिलन समारोह सम्पन्न
संगठन महामंत्री पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने बताया कि संगठन द्वारा चाणक्य जी के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए उनके बताए हुए मार्गों पर चलते हुए संगठन द्वारा सामाजिक व धार्मिक कार्यों का वर्ष भर आयोजन किया जाता है, होली मिलन समारोह आपस में भाई चारा कायम रहने का त्योहार है तथा असत्य पर सत्य कि बुराई पर अच्छाई कि जीत का प्रतिक है, व्यक्ति के बीच मे वर्ष भर में जो गिले सिकवे रहते है उसको भूलाकर गले मिलने का पर्व है। संगठन सलाहकार पं अश्वनी कुमार मिश्र ने कहा कि होली त्योहार जनमानस मे एकता का भाव लेकर आती है जिसमे सभी प्राणी एक दूसरे का सम्मान करते है।
समारोह मे भारतीय युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने विद्वात् जनों से आशिर्वाद प्राप्त करने का पावन पर्व बताते हुए कहा कि होली पर्व समाज मे एक दूसरे के प्रति मिथ्या के उपज के शमन का माध्यम है। एक दूसरे से भाई चारा भारत देश मे बसुदैव कुटुम्बकम् के चरितार्थ करता है। होली मिलन में मुख्य रुप से पं रबिन्द्र नाथ मिश्र, पं राजेश कुमार मिश्र, पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य, पं शेषमणि पाण्डेय, पं अश्वनी कुमार मिश्र, पं मनोज मिश्र, पं अश्वनी तिवारी, पं अनुराग मिश्र, पं राहुल मिश्र, पं. रमेश तिवारी, पं. रिशु पाण्डेय, पं. सौरभ तिवारी, पं गणेश तिवारी, योगी मुकेशनाथ पुजारी मानसरोवर मंदिर, पुजारी रामराज, पं रमेश पाण्डेय, भारतीय युवा जनकल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय, महिला विद्वत महासंघ की अध्यक्षा प्रेमलता गिरी तथा दीनदयाल गिरी आदि उपस्थित रहे।
Comments