सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर गुरुवार को हुआ महाआरती

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के प्रांत संयोजक राजेश गुप्ता

सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर की गई 268 वां महाआरती 

सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा विगत 2016 से प्रत्येक बृहस्पतिवार को आयोजित की जा रही है

कोविड-19 की ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवासियों ने सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाकर इस आरती के साक्षी बने

गोरखपुर। गुरुवार की शाम सूर्यकुण्ड धाम का नजारा बदला बदला सा था। शहर की पौराणिक असली कहे जाने वाली सूर्यकुण्ड धाम पोखरा पूरी तरह साफ सुथरा नजर आ रहा था यह संभव हुआ सूर्यकुण्ड धाम सरोवर जीर्णोद्धार समिति के प्रयासों से। इस मौके पर सूर्यकुण्ड धाम में महा आरती का आयोजन किया गयाा। कोविड-19 की ध्यान में रखते हुए सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंस और मांस लगाकर इस आरती के साक्षी बने। गंगा आरती और राप्ती आरती के तर्ज पर सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर गुरुवार को महा आरती की गई। इस महाआरती के साक्षी सेवा भारती के प्रांत संयोजक राजेश गुप्ता बने। क्षेत्र के लोग ने भी इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सूर्यकुण्ड धाम सरोवर जीर्णोद्धार समिति द्वारा विगत 2016 से प्रत्येक बृहस्पतिवार को आयोजित की जाने वाली इस आरती के आयोजन में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के प्रांत संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि नदियों और सरोवर हमारी जीवन रेखा है और इनकी पवित्रता बनाए रखना हर हिंदू का धर्म है। उन्होंने कहा कि काशी के तर्ज पर शुरू की गई। इस महा अभियान का यह 268 वां आरती की गई। विगत 2016 से शुरू की गई आरती का आयोजन निरंतर जारी है। यह महा आरती इस सरोवर की सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने में सहायक साबित हो रही है। जो सराहनीय कदम है। 

समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने कहा कि इन नदियों और शहरों का धार्मिक रूप से जितना महत्व है उतना ही महत्वपूर्ण यह हमारे जीवन के लिए भी है। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड धाम हमारी पौराणिक विरासत है यह सरोवर महाभारत काल का है यह सरोवर साफ-सुथरा और पवित्र रहे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।

समिति के सचिव शीतल कुमार मिश्र ने कहां की सूरजकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा शुरू किए गए सरोवर की सफाई अभियान के तहत की जाने वाली आरती एक अभियान है। यह महाआरती का आयोजन हमारे परम पूज्य सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों में वर्ष 2016 में शुरू की गई जो आज भी निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों के लोगों का भी दायित्व बनता है कि इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ताकि कार्य की गति रुकने न पाए।


कार्यक्रम में राकेश सिंह, घनश्याम पासवान, अमरदीप गुप्ता, शीतल कुमार मिश्रा, दिव्य प्रताप गोलू, अविनाश गौड़, अमित श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, त्रिलोकी नाथ बारी, मीना श्रीवास्तव, कुसुम शर्मा, दीपा पाण्डेय, राम सिंह प्रजापति, रवि सोनकर, प्रशांत सिंह, अजित सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Comments