गीता वाटिका से निकली भव्य शोभायात्रा


गोरखपुर। सार्वभौम संत भाई जी श्री हनुमानप्रसादजी पोद्दार की 50 वीं पुण्य तिथि की स्मृति में नगर संकीर्तन, शोभायात्रा 4 अप्रैल 2021, रविवार को प्रातः गीता वाटिका से निकली गई। यात्रा की अगुवाई पूज्य कथा व्यास श्रीराधाकृष्ण जी महाराज कर रहे थे। यात्रा में सबसे आगे कथा व्यास श्रीराधाकृष्ण जी महाराज, रसेंदु फोगला, उमेश सिंघानिया समेत अन्य लोग जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ आरती पूजन के बाद किया गया। यात्रा प्रातः सुबह 7:00 बजे गीता वाटिका से निकल कर सबसे पहले जेल रोड में स्थित भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार की प्रतिमा पर पहुंची, यहां पर कथा व्यास श्रीराधाकृष्ण जी महाराज द्वारा पुष्पांजलि के बाद माल्यार्पण किया गया। इस दौरान राधे राधे के भजनों से लोग मंत्रमुग्ध हो गए।



यात्रा गीता वाटिका से निकल कर जेल रोड, असुरन चौक, विष्णु मंदिर, विशाल शामियाना देते हुए गीता वाटिका पहुंच कर संपन्न हुई। इस बीच यात्रा श्रीविष्णु मंदिर पहुंच कर, यहां पर भगवान श्रीविष्णु की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा पुनः अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई। यात्रा जिस ओर से गुजर रही थी लोग इस पल को अपने मोबाईल में कैद कर रहे थे। जगह जगह यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।

इस दौरान राधे राधे की जयघोष गूंजता रहा। भजनों पर भक्त झूमते रहे। राकेश तिवारी की मंडली द्वारा भजन कीर्तन करते लोग चल रहे थे। और भजनों की धुन पर लोग झूम रहे थे। माहौल पूरे भक्तिमय हो गया था। लोग पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल थे।

यात्रा में उमेश सिंघनिया, रसेंदु फोगला, रसेंदु फोगला, हरिकृष्ण दुजारी, योगेंद्र बंका, मुकुंद अग्रवाल, उमेश सिंघानिया, नवीन रूंगटा, कमलेश रूंगटा, पदम थरड, पवन सिंघानियां, मनमोहन जाजोदिया, दीपक गुप्ता, विनीत अग्रवाल, राकेश तिवारी, अनीश्वर पांडेय, अजय पोद्दार, शिवम बथवाल, लता रूंगटा, सुमन फोगला, अनामिका सिंघानियां, राधा सिंघानिया, उमा बंका, सीता शुक्ला, बुलबुल, रीति वैश्य सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Comments