दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने खेली फूलों की होली, "दिव्य प्रकाश" का विमोचन

वार्षिक पत्रिका "दिव्य प्रकाश" के अष्टम अंक के विमोचन

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का होली मिलन सम्पन्न 


गोरखपुर। सिविल लाइन्स स्थित गोकुल अतिथि भवन में रविवार को दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश) द्वारा 'होली मिलन समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मलेन' आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति की वार्षिक पत्रिका "दिव्य प्रकाश" के अष्टम अंक के विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही फूलों की होली खेली गयी। भजनों की संगीतमयी धुन पर लोग झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे किया गया। सबसे पहले वैवाहिक परिचय सम्मलेन' में एक दूसरे का परिचय कराए गए। इसके बाद वार्षिक पत्रिका "दिव्य प्रकाश" के अष्टम अंक के विमोचन हुआ। तपश्चात शुरू हुई मुख्य कार्यक्रम फूलों की होली। पुष्पों की बारिश के बीच लोग होली खेल रहे थे। इस दौरान भजन-कीर्तन चलता रहा और भजनों की धुन पर लोग खूब झूम रहे थे। सबसे पहले फूलों से फिर अबीर गुलाल संग होली खेली गयी।   

कार्यक्रम में डॉ० गोविन्द पाण्डेय, प्रो० पी०के० मिश्र, इं० अरविन्द पाठक, अनन्त मिश्र, रजनीश मिश्र, आशुतोष मिश्र, अशोक मिश्र, सत्या चरण पाण्डेय, रामाधार पाण्डेय आदि विशिष्ट सदस्यगण सम्मिलित हुए। अध्यक्षता पं० शरद चन्द्र पाण्डेय एवं संचालन महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने किया।

Comments