कविराज वैद्य आत्माराम के निधन पर शोक सभा

कविराज वैद्य आत्माराम के निधन पर गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय में शोक सभा आयोजन।


गोरखपुर। पूर्वांचल के विख्यात कविराज वैद्य आत्माराम दुबे का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज मेदांता चिकित्सालय में पिछले मंगलवार से चल रहा था। वह 85 वर्ष के थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर व्याप्त है। गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय स्थित महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए एक उनकी आत्म्मा को शान्ति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। 

महंत दिग्विजयनाथ चिकित्सालय के अधीक्षक डाॅ डीपी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वैद्य आत्माराम दुबे को 25 अप्रैल को सर्दी-जुकाम हुआ था वह अपनी ही दवा करते रहे। 29 अप्रैल को तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोविड जांच कराई गई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। उन्हें यहां टीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 मई को निगेटिव आने पर उन्हें स्वजन ने सावित्री हास्पिटल में भर्ती करा दिया। इस दौरान आक्सीजन लेवल 85 से 92 के बीच बना रहा। विशेष सुधार न होने पर उन्हें 11 मई 2021 को मंगलवार को एअर एम्बुलेन्स से मेदांता गुड़गांव में ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां पर उनका पुनः जांच में वह कोविड पाजिटिव आए। इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वैद्य आत्माराम दुबेे के निधन पूर्वांचल के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि आत्माराम दुबेे आजीवन लोगों की सेवा करते रहे। उनके निधन से आयुर्वेद जगत की जो क्षति हुई है उसकी भरपाई करना कठिन है। डाॅ. डीपी सिंह ने कहा कि वैद्य आत्माराम दुबे जी ने मेरे जैसे बहुत से लोगों को आयुर्वेद की शिक्षा दी जो आयुर्वेद के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं।

 इस अवसर पर चिकित्सालय के डाॅ आर.के. शाही, डाॅ. डी.के. सिंह, डाॅ. कमलेश पाण्डेय, डाॅ. एस.एन. सिंह, डाॅ. पिंकी, डाॅ. प्रग्या सिंह, डाॅ प्रतिमा श्रीवास्तव, डाॅ. एल.एम. चैरसिया, डाॅ. ए.एम. मिश्रा, डाॅ. ए.के. सिंह, डाॅ. वी.के. गौड़, डाॅ. प्रीति कुमारी वर्मा, डाॅ. राकेश प्रसाद, डाॅ आदित्य सहित चिकित्सालय जगत से जुड़े तमाम लोग मौजूद थे। 

तो वहीं कविराज वैद्य आत्माराम के आकस्मिक निधन पर पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने अपने आवास पर एक शोक सभा में कहा कि वैद्य आत्माराम जी के निधन से पूर्वांचलवासियों की बहुत बड़ी क्षति है।

तो वहीं कविराज के निधन पर पूर्व राज्यमंत्री राजेश त्रिपाठी, समाज सेवी भानु प्रकाश मिश्र, वैद्य राजीव सिन्हा, व्यायसायी अतुल सर्राफ, अनूप सर्राफ, नवल किशोर शाह, महंत रविंद्र दास, अरुण कुमार, अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मनीष चंदवासिया, मनोज वर्मा, अभिषेक गुप्ता "आशु", अनुपम कुमार, कवल जीत सिंह सरदार, मंजीत श्रीवास्तव, शीतल मिश्र, अमर दीप गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया।

Comments