गायत्री हवन-दीप यज्ञ 2477 घरों में एक साथ सम्पन्न


गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के आवाहन पर गृहे- गृहे यज्ञ उपासना के अंतर्गत आज कोरोना महामारी एवं अन्य विषाणु के नाश, मानव कल्याण एवं वातावरण परिष्कृत कर शुद्धि हेतु 100 से अधिक देशों में प्रातः 9 बजे से गायत्री यज्ञ एवं 6:30 बजे से पांच दीपक प्रज्वलित कर 2477 घरों में यज्ञ सम्पन्न हुआ। 

गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक एवं मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस एवं अन्य विषाणु बहुत ही तीव्रता के साथ फैल रहा है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है इस वायरस को मारने हेतु सबसे बढ़िया तरीका यज्ञ है। 

इसी परिप्रेक्ष्य में आज बिना जाती पाती, धर्म सम्प्रदाय का भेदभाव किए इस महामारी के शमन एवं अपने घरों को सेनेटाइज करने के लिए अग्निहोत्र के माध्यम से परम् विराट महाकाल की सत्ता से विशेष प्रार्थना किया गया। 

मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने आगे बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्मित कुछ विशेष वन औषधि युक्त निर्मित हवन सामग्री में गुड़, काला तिल, जावित्री, दालचीनी, लौंग, कपूर, बड़ी इलायची, जायफल, तेजपत्ता, नीमपत्र, पीपल, गिलोय, गूगुल, लोहवान, को मिश्रित कर गाय की गोहरी, आम की लकड़ी एवं तुलसी की सूखी लकड़ी की समिधा से प्रज्वलित कर गाय के घी के संग यज्ञ को सम्पन्न किया गया, जिससे वातावरण में फैले कोरोना वायरस एवं अन्य विषाणुओं का समूल नाश हो सके एवं वातावरण में आक्सीजन की भरपूर मात्रा प्रवाहित हो एवं घर सेनेटाइज हो जाय। 

गृहे गृहे यज्ञ राठोखोर, रानाडीह, बढ़ाया चौक, पीपीगंज, कैम्पियरगंज, मछ्लीगांव, टिकरिया, महराजगंज, जंगल कौड़िया, भटहट, गुलरिहा, पिपराइच, चरगांवा, कुसम्ही बाजार, सोनबरसा, एवं शहरी क्षेत्र दिव्य नगर, रानीडीहा, जंगल धुषड़, महादेव झारखंडी, मोहद्दीपुर, पादरी बाजार, बिछिया, रुस्तमपुर, गोरखनाथ, राप्तीनगर, विकास नगर, राजेंद्र नगर, जाफरा बाजार, आजाद नगर, करीम नगर, शिवपुर शाहबजगंज, शाहपुर आवास विकास कालोनी, गीता वाटिका क्षेत्र सहित 2477 घरों में वैदिक यज्ञ एवं दीपयज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसमे प्रमुख रूप से ममता श्रीवास्तव, नमिता श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, मीरा देवी, दिग्विजय पांडेय, घनश्याम सिंह, अतुल शाही, शुभम जायसवाल, प्रितिका सिंह, नीरजा त्रिपाठी, डॉ श्रीकर द्विवेदी, चंद्रभान सिंह, जितेंद प्रताप सिंह, डॉ रामसेवक सिंह, उषादेवी, रीता पांडेय के घरों के साथ गणेशपुरम स्थित रचनात्मक ट्रस्ट के कार्यालय पर यज्ञ किया गया। 

इस विराट गायत्री यज्ञ को सफल बनाने में विवेक गुप्ता, ई सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, गणेश यादव, श्रवण कुमार गुप्ता, सतीश सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, आंनद प्रताप सिंह, दिग्विजय पांडेय, अधिवक्ता नारायण दत्त तिवारी एवं प्रशांत श्रीवास्तव युवा कार्यकर्ताओं ने अपना बहुत बड़ा योगदान सुनिश्चित किया। 

Comments