यूपी पुलिस विभाग के 35 निरीक्षकों को मिली पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति

पुलिस विभाग में 35 निरीक्षकों का पुलिस उपाधीक्षक के पदों पर प्रमोशन कर दिया गया। ये सभी पुनरीक्षित वेतनमान के दायरे में आ गए हैं। जो कि 56,100-1,77,500 तक होगा।

लखनऊ। पुलिस विभाग में कार्यरत 35 निरीक्षकों को (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) को पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) के पद पर कोटे के अन्तर्गत प्रोन्नति दे दी गयी है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रोन्नति कोटे में अवधारित 35 रिक्तियों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के 35 निरीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) को पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) के पद पर प्रोन्नत किया गया है। यह प्रोन्नतियां साधारण वेतनमान (15,600-39,100, ग्रेड-पे रू0 5400, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-10, रु0 56,100-1,77,500) में की गयी। 

पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय, सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में दिनेश कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार, कृष्णानन्द वर्मा, प्यारे लाला, शिव कुमार पाल, अवधेश कुमार, संजय कुमार वर्मा, महेन्द्र कुमार पन्त, अरविन्द कुमार त्यागी, मु. सईद खां, संजय कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, लाल प्रताप सिंह, शिवज्ञान सिंह, संतोष दयाल, श्रीमती मेराज बेगम, संजय कुमार गुप्ता, राम लखन यादव, नागेन्द्र कुमार गुप्ता, विजय शंकर त्रिपाठी, पारसनाथ पाण्डेय, मो. राशिद खान, अम्बरीश कुमार दीक्षित, बृजेश कुमार गुप्ता, सुरेश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, मुकेश चन्द्र, मो. इश्तियाक, तेज बहादुर सिंह, सैयद सरदार इबने हसन रिजवी, हृदय शंकर उपाध्याय, संजीव कुमार सक्सेना, अनिल कुमार मिश्र, शरद कुमार जैन व संजीव सक्सेना हैं।

Comments