बुद्ध पूर्णिमा पर कान्हा सेवा संस्थान द्वारा 51 घरों में एक साथ सम्पन्न हुआ हवन पूजन

 

गोरखपुर। बुध पुर्णिमा के अवसर पर कान्हा सेवा संस्थान द्वारा कोरोना से निजात पाने के लिए हवन पूजन हुआ।

संस्था द्वारा एक साथ 51 परिवार में हवन पूजन किया गया। महामारी को देखते हुए कान्हा सेवा संस्थान के प्रबंधक ने सदस्यों को अपने घर पर रह कर ही हवन पूजन करने की अपील की। जिस पर 51 घरों में एक साथ वर्जुवल मंत्रोचार के बीच संपन्न हुई हवन पूजन। यह पूरी व्यवस्था जूम ऐप के जरिए कार्यालय से कराई गई।

हजारीपुर स्थित कार्यालय पर बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर सत्य नारायण भगवान का कथा पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 2 बजे भगवान विष्णु की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद भगवान सत्य नारायण की कथा पूजन आचार्य पंडित हरेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा सम्पन की गई। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोचार के बीच जड़ी बूटियों की आहुति देते हुए हवन पूजन किया गया। महाआरती पूजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कोविड-19 का पूरी तरह से पालन किया गया। सभी श्रद्धालु मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया। 

संस्था के प्रबंधक अनुपम कुमार ने बताया कि प्रशासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए। कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए बुद्ध पूर्णिमा को 51 परिवार में हवन पूजन किया गया। इस दौरान आचार्य पंडित हरेंद्र त्रिपाठी ने मोबाईल पर जूम ऐप के जरिए सभी श्रद्धालु के यहां हवन पूजन संपन्न कराएं।

उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से संस्थान द्वारा बुद्ध पूर्णिमा को भजन कीर्तन के साथ पूजन आरती की जाती है। लेकिन यह दूसरी बार है जब सभी सदस्यों ने अपने घर पर ही भगवान विष्णु की आराधना के साथ हवन पूजन किया। 

अनुपम कुमार ने बताया कि यह समस्त पूजा अर्चना महामारी को समाप्त करने को लेकर किया गया है। देश दुनिया से इस फैली महामारी को भगवान विष्णु जल्द से जल्द समाप्त करें सभी ने यही कामना की है।

पूजन में अनूप अग्निहोत्री, मनोज सराफ, हरिओम सराफ, मनीष राज, दीपक बजाज, मनीष मोदी, राजेश जायसवाल, पवन गुप्ता, कान्हा, कृतक, हरिलाल सोनकर, चंदन, दीपराज, अभिनाश कुशवाहा, एच एन पांडेय, मीना पांडेय, रत्नेश मौर्या, नीलम, सुमन यादव, लालमनि देवी, स्मृति गुप्ता, रत्नबाला, सरिता गौड़, पाखी, रूबी बरनवाल आदि लोगों ने अपने परिवार संग सम्मलित हुए।

Comments