कोरोना की लड़ाई में बच्चों का मिला साथ: मरीजों का उत्साहवर्धन बढ़ाने के लिए भेजी जा रही है शुभकामना संदेश लिखी लंच बॉक्स

डिब्बों पर संदेश लिख रही है नन्ही टीम 

शाश्वत, अनिध्या, प्रियांशी, श्रेयांशी, सृजन, हर्षिता लुहारुका, रिद्धिमा, दिव्यांशी आदि टीम में हैं शामिल

गोरखपुर। महानगर में राष्ट्र वंदन समिति के तत्वावधान में समाज सेवकों द्वारा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आम नागरिक की मदद के लिए चलाए जा रहे हैं करोना सहायता अभियान के अंतर्गत आज बच्चों ने भोजन के डिब्बों पर मरीजों के लिए शुभकामना संदेश लिख कर भेजा।

संदेशों में 'गेट वेल सून' 'आप शीघ्र स्वस्थ हो' 'आपके स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं' 'आप शीघ्र कोरोना के खिलाफ लड़ाई का विजय प्राप्त करेंगे' आदि संदेशों को डिब्बों पर मुस्कुराते हुए चेहरों को बनाकर मरीजों को दिया गया लिंबू पर शुभकामना संदेश लिखने वालों में शाश्वत त्रिपाठी, अनिध्या द्विवेदी'गुनगुन' प्रियांशी श्रेयांशी, सृजन, हर्षिता लुहारुका, रिद्धिमा, दिव्यांशी आदि बच्चे मुख्य रूप से शामिल थे।

बच्चों ने बताया कि उनका इस डिब्बे पर शुभकामना संदेश लिखने के पीछे प्रयोजन यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीज का उत्साहवर्धन किया जाए। क्योंकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मानसिक बल की भी बहुत आवश्यकता है और साथ ही उनको यह भी एहसास दिलाना है कि पूरा देश समाज उनके साथ है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है। 

कार्यक्रम के क्रम में रविवार को भी मरीजों एवं उनके स्वजनों को भोजन वितरित किया गया। इसके अलावा समिति द्वारा चलाए जा रहे 'ऑक्सीजन बिना न जाये जान' अभियान के तहत कोरोना के ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों को ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर दिया गया। 

समिति के विजय खेमका ने बताया कि स्वयं सेवकों द्वारा जरूरतमंदों की मदद में निरंतर लगे हुए है। जरूरत के मुताबिक लोगों को आक्सीजन, बेड, दवा और भोजन पैकेट आदि दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर विजय खेमका 07376215100 राजू लुहारिका 09336774210 दुर्गेश त्रिपाठी 09695979911 अनुराग 08009324212 पर फ़ोन कर कोई भी जरूरतमंद सेवा ले सकता है।

अभियान से जुड़े दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक 11 मरीजों को ऑक्सिजन कॉन्संट्रेटर, 12200 लोगो को भोजन पानी 140 इम्युनिटी बूस्टर किट, मरीजों को गर्म पानी, 200 लोगों को होम इसोलेशन दवा किट 200 सविलान साबुन 500 मास्क को अन्य सहयोग किया गया है।

भोजन वितरण और ऑक्सीजन मशीन वितरण के अभियान में दुर्गेश त्रिपाठी, विजय खेमका, राजू लुहारिका, मुकेश दुआ, आजाद पांडेय, आकाश कुमार, अमित दत्त पांडेय, अनुराग, राजेन्द्र अग्रवाल, आलोक मोदी, संजीव, आकाश, मनोज बंका, राजेन्द्र किला, संजय, विवेक अस्थाना, दीपक, शिवम दत्त मिश्रा आदि लोग और विश्व हिंदू परिषद, स्माइल रोटी बैंक आदि संस्था भी बने भोजन के वितरण में योगदान दे रही है। 

सेवा कार्य में डा. आर पी शुक्ला, डॉ स्मिता जायसवाल, विष्णु प्रताप सिंह अजित पांडेय, अशोक सिंह, माया गुप्ता, रागिनी श्रीवास्तव, गंगा सागर, मनोज गौड़, गौरव राय आदि की जिम्मेदारी तय की गई है।

Comments