दो सौ से नीचे पहुंची संक्रमितों का संख्या

रोजाना घट रही है मरीजों की संख्या

शनिवार को 180 तो रविवार को 144 पॉजिटिव मिले 

कोरोना से पांच लोगों की गई जान


गोरखपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या इस महीने दूसरी बार 200 के नीचे पहुंची है। रविवार को जिले में 144 संक्रमित मिले हैं। इनमें शहरी इलाकों से 60 मरीज, ग्रामीण क्षेत्रों से 79 और 5 अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पांच लोगों ने जान गवाई। शनिवार को जिले में 180 संक्रमित मिले। तो वही 20 मई को 195 संक्रमित मिले थे। जबकि मौत के आंकड़े एक बार फिर बड़े हैं। बीते 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत हुई है। इसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। यह स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्शाई गई मृत्यों की संख्या है। विभाग के रिकॉर्ड में कोरोना की पहली लहर से 619 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि मौत की संख्या इससे बहुत ज्यादा है।

 इसके बावजूद स्वास्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या में रोजाना वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटों में 1237 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि पिछले साल से अब तक जिले में 57963 संक्रमित मिल हैं। 

इनमें 53401 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि अभी भी 3938 लोग संक्रमण के शिकार हैं।

Comments