राहत : एक सौ छः पहुंची संक्रमितों का संख्या, दो की मौत

रोजाना घट रही है मरीजों की संख्या

शनिवार को 180 तो रविवार को 144 और आज 106 पॉजिटिव मिले 

कोरोना से दो लोगों की गई जान

गोरखपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या इस महीने दूसरी बार 200 के नीचे पहुंची है। रविवार को जिले में जहां 144 संक्रमित मिले हैं। तो आज जांच के दौरान 106 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। इनमें शहरी इलाकों से 49 मरीज, ग्रामीण क्षेत्रों से 50 और 7 अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हुई है। सोमवार को जिले में 106 संक्रमित मिले। तो वही 23 मई को 144 संक्रमित मिले थे। जबकि मौत के आंकड़े में बीते 24 घंटे में दो मरीजों की मौत हुई है। इसमें पुरुष जिसकी उम्र 45 वर्ष और एक महिला 26 वर्ष शामिल हैं। यह स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्शाई गई मृत्यों की संख्या है। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय ने की है। उन्होंने बताया कि कुल संक्रमितों की संख्या 58069 है। जबकि इनमें से 54035 लोग स्वास्थ्य हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 3403 हैं।

इसके बावजूद स्वास्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या में रोजाना वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटों में 1237 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि पिछले साल से अब तक जिले में 58069 संक्रमित मिल हैं। 


इनमें 53401 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि अभी भी 3938 लोग संक्रमण के शिकार हैं।

Comments