तौकते तूफान: दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र, शुक्रवार को लक्षद्वीप पहुंचेगा

 

अरब सागर में उठा तौकते तूफान आगे बढ़ रहा है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है। शुक्रवार को यह लक्षद्वीप में छा जाएगा और 16 मई तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। 

अरब सागर में उठा तौकते तूफान आगे बढ़ रहा है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है। शुक्रवार को यह लक्षद्वीप में छा जाएगा और धीरे-धीरे तेज होकर 16 मई तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार तौकते तूफान के मजबूत होकर तेजी से आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके सुपर चक्रवात 'अम्फान' की तरह और तेज होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमी तट पर रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान दस्तक देगा। लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात तक इसका असर हो सकता है। 

Comments