ग्राम प्रधान बनने की खुशी बस, चार ही दिन हुई नसीब, काम संभालने से पहले हार्ट अटैक से मौत

गोरखपुर। सरदारनगर ब्लॉक के बरईपार गांव की नवनिर्वार्चित प्रधान गीता देवी (45) पत्नी अछैबर यादव की कल देर रात देवरिया के एक अस्पताल में निधन हो गया। प्रधान की मौत से गांव में कोहराम मच गया।

महिला प्रधान गांव की बागडोर संभालने से पहले ही दुनिया छोड़ गई। इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। गीता देवी मतगणना से दो दिन पूर्व बीमार पड़ी थीं। देवरिया में एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। मतगणना में उनकी जीत हुई तो पति व बच्चों ने गीता से वीडियो कॉल करके अस्पताल में जीत की खुशी की सूचना दी थी। वह काफी खुश थीं।

उनके पति अछैबर यादव ने चुनाव में काफी मेहनत की थी और उन्हें मेहनत का परिणाम भी मिला लेकिन गीता को गांव के विकास करने का सपना अधूरा रह गया। गुरुवार की रात में उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन पर पूरा गांव शोकाकुल है।

Comments