होम आइसोलेट और जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री व मास्क पहुंचा रहे हैं युवाइंडियन के वारियर्स


गोरखपुर। कोरोना महामारी के बीच यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवाइंडिया), नयी दिशा और रोट्रेक्ट गोरखपुर युवा टीम के वारियर्स जरूरतमंदों के घर-घर पहुंचकर खाद्य सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर और दवा पहुंचा रहे हैं। संस्था द्वारा लॉकडाउन से परेशान जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर, दवा एवं आर्थिक मदद कर रही हैं। शहर के चिलमपुर, रानीबाग, बर्फखाना, तुर्कमानपुर, राप्तीनगर, हड़हवा फाटक सहित दर्जनों क्षेत्र के 20 से ज्यादा होम आइसोलेशन व जरूरतमंद परिवारों के घर जाकर खाद्य सामग्री किट आटा, चावल, दाल, तेल, आलू, प्याज, नामक, मास्क, सेनेटाइजर, दवा आदि का वितरण किया गया। साथ ही साथ इस लाकडाउन में लगातार रक्त की मदद में कुशीनगर जिले रहने वाले विपिन कुमार उम्र 21वर्ष (9005084170) जिनकी दोनो किडनी खराब हो चुकी है। महीने में 2 से 3 बार डायलिसिस करना होता है उन्हें संस्था द्वारा 5 यूनिट रक्त प्रदान किया जा चुका है। 

लाकडाउन मे अब तक युवा इंडिया व रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा के संयुक्त प्रयास से दो दर्जन से ज्यादा जरुरतमंदो को रक्त की मदद किया गया है। संस्था अध्यक्ष रत्नेश कुमार तिवारी ने बताया कि टीम व्हाट्सएप ग्रुप्स, फेसबुक और अपने शुभचिंतकों, मित्रों, रिश्तेदारों, पत्रकारों एवं सिपाही भाइयों आदि से यह कहा भी है कि यदि लॉकडाउन से परेशान यदि कोई जरूरतमंद के बारे में पता चले तो हमे सूचित करें। 

कार्यक्रम में पुष्पा तिवारी, सुमन गुप्ता, साक्षी मिश्रा, सुरेन्द्र तिवारी, संतोष गुप्ता, गोविंद जैसवाल, पारुल यादव, स्मृति मौर्या, शुभ्रा सिंह, गोलू तिवारी, ऋषभ दुबे, कुलदीप तिवारी आदि की भूमिका प्रमुख रही।

Comments