गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति ने भगवान परशुराम का जयंती मनाई

श्री गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर विधिवत पूजन पाठ करके कोविड के नियमों का पालन करके परशुराम जयंती मनाया गया। समिति के अध्यक्ष व पार्षद संजय श्रीवास्तव ने परशुराम जी की मूर्ति पर माला पहना कर भगवान परशुराम का लोगों ने पूजन आरती किया।  कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री अनुराग मझवार ने किया। लोगों ने भगवान परशुराम से प्रार्थना किया गया की इस बीमारी को जल्द से जल्द खत्म करें और सभी लोग सुखचैन से अपना व्यापार अपना कार्य सुचार रूप से कर सकें। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गिरजेश वर्मा, संजय गुप्ता, प्रेम कुशवाहा, राजन शर्मा, कृपा शंकर त्रिपाठी,  विशाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Comments