यूपी में फेज वाइज खुलेगा लॉकडाउन : केंद्र सरकार की सलाह पर वीकेंड और नाइट कर्फ्यू जारी रह सकता है जारी

गोरखपुर समेत पूरे यूपी में कई गतिविधियों में छूट भी मिलेगी, 24 घंटे में फैसले आने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक जून से राज्य में फेज वाइज लॉकडाउन को खोला जा सकता है। कई गतिविधियों में छूट मिल सकेगी। लेकिन वीकेंड और नाइट कर्फ्यू आगे भी जारी रह सकता है। इस पर अगले 24 घंटे में सरकार अंतिम मुहर लगाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सरकार अचानक से लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं देना चाहती है। सरकार को डर है कि इससे कोरोना के मामलों में अचानक से फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसलिए अलग-अलग फेज में कई तरह की गतिविधियों में छूट दी जाएगी। करीब 23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में कोरोना केस में अब तक 82% से ज्यादा कमी आई है। सरकार का मानना है कि लॉकडाउन के चलते ही संक्रमण के मामलों में गिरावट हुई है। प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 22% प्रतिशत से घटकर 1% रह गई है। 

किन गतिविधियों में छूट मिल सकती है?

_● शादी का सामान बेचने वालों को_

_● गारमेंट्स की दुकानों को_

 _● किराना, सब्जी व फल दुकानों को खोला जाएगा_

_● कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े कामों को शुरू करने की मंजूरी मिल सकती है_

_● 50% क्षमता के साथ अन्य दुकानों और रेस्टोरेंट खोलने को मंजूरी मिल सकती है_


इन गतिविधियों पर रोक बरकरार रह सकती है :


शॉपिंग मॉल

फिल्म थिएटर

सैलून

कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाली सारी दुकानें

सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम

कब-कब बढ़या लॉकडाउन :

08 अप्रैल : जिन-जिन जिलों में 500 से ज्यादा एक्टिव केस वहां नाइट कर्फ्यू

17 अप्रैल : पूरे प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन लगाया गया।

20 अप्रैल : शनिवार-रविवार वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान।

30 अप्रैल : वीकेंड लॉकडाउन, पहले एक दिन बढ़ाया फिर 6 मई तक बढ़ा।

05 मई : लॉकडाउन बढ़ाकर 10 मई तक कर दिया गया।

09 मई : लॉकडाउन बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया।

15 मई : लॉकडाउन बढ़ाकर 24 मई तक कर दिया गया।

24 मई: लॉकडाउन बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया।

Comments