सेवा भारती ने आइसोलेशन सेंटर पर लगाया ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा इकाई सेवा भारती कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच लगातार सेवा कार्य कर रहा। इसी क्रम में 23 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती गोरखपुर महानगर इकाई द्वारा भाऊराव देवरस छात्र निलमय में 50 बेड के आइसोलेशन सेंटर की शुरुवात की गई थी। अब इस आइसोलेशन सेंटर में मरीजो की सुविधा हेतु ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की भी व्यवस्था कर दी गई है। जिससे मरीजों को राहत प्रदान होगा।

सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ0 महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आइसोलेशन सेंटर पर ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध होने से मरीजो के इलाज में सुविधा मिलेगी। सेवा भारती का लक्ष्य है अधिक से अधिक लोगो की सेवा की जाए। इसी क्रम में पिछले कई दिनों से सेवा भारती द्वारा लगातार सेवा कार्य जैसे-भोजन वितरण, सेनेटाइजेशन, चिकित्सकीय सलाह, वैक्सीनेशन हेतु जन जागरूकता, आइसोलेशन सेंटर का संचालन आदि किया जा रहा। अब  इसी क्रम में 50 बेड के बने आइसोलेशन सेंटर में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की भी सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। जिससे मरीजों को राहत मिल सके।

Comments