लोक गायकी के माध्यम से उखड़े हुए सांसों को जोड़ रहें हैं राकेश उपाध्याय



गोरखपुर। स्वर गुंजन ने "अभिव्यक्ति मंच" कार्यक्रम के माध्यम से लोक गायक राकेश उपाध्याय लोगों के सांसों को जोड़ रहे हैं। सामाजिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण कर रही है "स्वर गुंजन"-कोविड के चलते जहाँ एक लंबे समय से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं और इस अदृश्य महामारी से अपनों को खो चुके लोग तनावपूर्ण और भय के माहौल में जी रहे हैं ऐसे समय में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की मांग पर स्वर गुंजन ने "अभिव्यक्ति मंच" कार्यक्रम शुरू किया है, https://www.facebook.com/swargunjangkp/ फ़ेसबुक पेज पर यह कार्यक्रम काफी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि लॉकडाउन के इस समय में लोगों को मनोरंजन का कोई भौतिक साधन नही उपलब्ध हो रहा है ऐसे समय में यह संस्था जनमानस को सांस्कृतिक वातावरण से जोड़ रही है। उक्क्त बातें स्वर गुंजन के अध्यक्ष और भोजपुरी के अंतर्राष्ट्रीय गायक राकेश उपाध्याय यह बताते हैं कि एक दिन के अंतराल में यह प्रस्तुति शाम 7 बजे फेसबुक के स्वर गुंजन पेज पर हो रही है इसमें अभी तक देवरिया से नवोदित कलाकार शुभम तिवारी, वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सक गोरखपुर डॉक्टर दिग्विजय दास, आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र लखनऊ की उच्च श्रेणी की लोक गायिका(बस्ती से) डॉक्टर रंजना अग्रहरी और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय बिरहा गायक वाराणसी डॉक्टर मन्नू यादव अपनी लाईव प्रस्तुति दे चुके हैं जो लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा है, राकेश बताते हैं कि अभी यह श्रृंखला आगे भी चलेगी जिसमे जाने माने खिलाड़ी, कवि,गायक एवं योगा चार्य भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

 

Comments