गोरखपुर अभी भी अनलॉक से दूर : 1097 एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 47 संक्रमित, चार मरीजों की मौत

कोरोना अपडेट: तीन मृतक बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एक महिला प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई है। जिले में अब भी रह गए हैं 1097 एक्टिव केस।

गोरखपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। मरीजों से अधिक अब स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक हो रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बुधवार को केवल 47 नए मरीज मिले हैं। जबकि 154 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। हालांकि मौत के आंकड़े अभी भी नहीं रूक रहे हैं।

बुधवार को चार मरीजों की मौतें हुईं है। इसमें तीन बीआरडी व एक मरीज प्राइवेट अस्पताल का शामिल है। जबकि बीआरडी में जो 3 मौतें हुईं हैं। इनमें दो पुरुष और एक महिला थे। प्राइवेट अस्पताल में एक महिला भी शामिल है।

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 58844 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 57024 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 723 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी भी जिले में एक्टिव मरीज 1097 हैं।

मृतकों में तीन मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में हुई है। इनमें दो पुरुष- 75, 45 और एक महिला जिनकी उम्र 60 वर्ष थी। इसके अलावा एक मरीज प्राइवेट अस्पताल के 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है।



Comments