अनलॉक से एक दिन दूर है गोरखपुर, 24 घंटे में मिले 19 मरीज, तीन की मौत

जिले में आज भी 620 एक्टिव केस, 112 मरीज स्वस्थ्य हुए

कुल संक्रमितों की संख्या 59020, स्वस्थ्य हुए 57620 लोग 

गोरखपुर। जिले में बीते 24 घंटे में सोमवार को मिले 19 पॉजिटिव केस जो इस सीजन का सबसे कम केस है। इसके बावजूद अभी भी गोरखपुर अनलॉक से एक दिन पीछे चल रहा है। बता दें कि जिले में जिस तरह स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसको लेकर ऐसा लगता है की मंगलवार तक एक्टिव मरीजों की संख्या में छः सौ से कम होने को उम्मीद है। इस तरह गोरखपुर भी बुधवार की सुबह तक अनलॉक के दायरे में आ जायेगा। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा छः सौ से कम केस वाले जिले को अनलॉक किया जा रहा है। गोरखपुर में आज 620 एक्टिव केस पहुंच गया है। जबकि आज 19 मरीज मिले हैं। जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या कुल 780 पहुंच गई है। इसी तरह कुल संक्रमितों की संख्या 59020 है, जबकि इनमें से 57620 मरीज पूरी तरह स्वास्थ्य हो चुके हैं। इसके बावजूद अभी भी जिले में एक्टिव केस की संख्या 620 बताई गई है।


जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। संक्रमितों में अब स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक हो रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो रविवार को सिर्फ 19 नए मरीज मिले हैं। जबकि 112 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है। आज भी तीन मरीजों की मौत हो गई है। मौतों की संख्या बढ़ कर अब 780 पहुंच गई है।


सोमवार को तीन मरीजों की मौतें हुईं है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हैं। मरने वाले में एक पुरुष और दो महिला शामिल है।


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59020 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 57620 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 780 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब एक्टिव 620 केस हैं।

मृतकों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती एक पुरुष और दो महिला शामिल है। पुरुष जिसकी उम्र लगभग 75 वर्ष है। वहीँ महिलाओ में 65, 95 वर्ष की हैं।

Comments