अनलॉक से दो कदम दूर है गोरखपुर, 24 घंटे में मिले 26 मरीज, सात की मौत

अनलॉक से दो कदम दूर है गोरखपुर
24 घंटे में मिले 26 मरीज, सात की मौत 

जिले में 722 एक्टिव केस, 89 स्वास्थ्य हुए
कुल संक्रमितों की संख्या  59001, स्वास्थ्य हुए 57508 लोग

 

गोरखपुर।  जिले में बीते 24 घंटे में रविवार को मिले 27 पॉजिटिव केस जो आज तक की सबसे कम केस है। इसके बावजूद अभी भी गोरखपुर अनलॉक से दो कदम पीछे चल रहा है। बता दें कि जिले में आज 722 एक्टिव केस है। जबकि आज सात संक्रमितों की मौत हो गई। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या कुल 771 पहुंच गई है। इसी तरह कुल संक्रमितों की संख्या 59001 है, जबकि इनमें से 57508 मरीज पूरी तरह स्वास्थ्य हो चुके हैं। इसके बावजूद अभी भी जिले में एक्टिव केस की संख्या 722 बताई गई है।

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। संक्रमितों में अब स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक हो रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो रविवार को सिर्फ 27 नए मरीज मिले हैं। जबकि 89   मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। हालांकि आज फिर मौतों की संख्या बढ़ कर सात पहुंच है।

रविवार को सात मरीजों की मौतें हुईं है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हैं। मरने वाले में चार पुरुष और तीन महिला शामिल है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59001 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 57508 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 771 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब एक्टिव 722 केस हैं।
मृतकों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती चार पुरुष और तीन महिला शामिल है। पुरुष जिसकी उम्र लगभग 45,  80, 65, 30, वर्ष है। वहीँ महिलाओ में 46, 42, 60 वर्ष की हैं। 

Comments