गोरखपुर में अभी भी 1250 एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 57 कोरोना संक्रमित, 8 मरीजों की मौत

 कोरोना अपडेट: छह मृतक गोरखपुर के रहने वाले हैं। जिले में रह गए हैं 1250 एक्टिव केस।
 

गोरखपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। मरीजों से अधिक अब स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक हो रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मंगलवार को केवल 57 नए मरीज मिले हैं। जबकि 152 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। हालांकि मौत के आंकड़े नहीं रूके हैं।

मंगलवार को 8 मरीजों की मौतें हुईं है। इसमें छह बीआरडी व दो मरीज प्राइवेट अस्पताल का शामिल है। जबकि केवल बीआरडी में 6 मौतें हुईं हैं। इनमें तीन पुरुष और तीन महिला थे। प्राइवेट अस्पताल में दो महिला भी शामिल है।

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 58918 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 56953 स्वस्थ हो चुके हैं। 715  की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज 1250 पहुंच गए हैं।
मृतकों में छह मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में हुई है। इनमें तीन पुरुष- 60, 70, 72 और दो महिला जिनकी उम्र क्रमश 34, 40, 75 वर्ष थी। इसके अलावा दो प्राइवेट अस्पताल के 55 वर्षीय और 50 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

Comments