गोरखपुर में बीते 24 घंटे में मिले 52 संक्रमित, 5 की मौत

कोरोना अपडेट: पांच मरीजों को मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। जिले में अब 963 एक्टिव केस।

गोरखपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। मरीजों से अधिक अब स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक हो रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो गुरुवार को केवल 52 नए मरीज मिले हैं। जबकि 134 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। हालांकि मौत के आंकड़े अभी भी नहीं रूक रहे हैं।

गुरुवार को पांच मरीजों की मौतें हुईं है। इसमें सभी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हैं। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिला शामिल हैं। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 58896 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 57189 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से अब तक 744 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब एक्टिव मरीज 963 केस हैं।

मृतकों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में हुई है। इनमें तीन पुरुष- 65, 32, 70 वर्ष है जबकि दो महिला जिनकी उम्र 67 और 50 वर्ष थी।

Comments