शाईन ने मुहीम चलाकर लगवायें 500 पौधे

गोरखपुर। शाईन संस्था द्वारा 28 मई को एक मुहीम की शुरुआत की गयी जिसके तहत 5 जून तक 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिसके बाद संस्था से जुड़े वालंटियरो ने पौधरोपण करना शुरू कर दिया। संस्था के हर सदस्य को 5 पौधा लगाने की मुहीम चलाया गया। इसी कड़ी में जौनपुर से धीरज यादव ने अपने खेत में 50  पौधा लगाये, सुल्तानपुर से प्रभात जायसवाल ने अपने लोगों के साथ 25  पौधा लगायें, जिला महराजगंज से दीपक यादव नें 12  पौधा लगायें, प्रयागराज से दिनेश प्रसाद ने 10  पौधा लगायें, रायबरेली से अमित बाजपाई ने अपने बगीचे में 20 पौधा लगायें, कानपुर से प्रशंसा सचान नें 6  पौधा लगायें। अन्य राज्यों से भी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आंध्रप्रदेश से सुर्या नेल्लोर जी  ने 2 पौधा, तेलंगाना सेमृदुला लप्पन, रवलि कनकिपति, वासू मेदूरी, साई किर्थना ने कुल 15 पौधा लगायें गयें। पंजाब से मोहित अबोहार जी ने 5  पौधा लगायें। दक्षिण अफ्रीका के जाम्बिया में रहने वाले शिवेंद्र त्रिपाठी ने 2  पौधा लगायें।
 5 जून को टीम के सदस्यों ने गोरखपुर के सुरजकुंड, सुर्यविहार, सुभाषचंद्र बोस नगर, गोरखनाथ, नये गांव में पौधरोपण कर 500 पेड़ लगाने का लक्ष्य पूरा किया।

Comments