पीपल, नीम, बरगद के फोनों का पौधारोपण कर प्रदेश को बनाएं हराभरा : राहुल श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं की जागरूकता जरूरी है तभी हम दूसरों को जागरूक कर सकेंगें। आज हमें पीपल, नीम, बरगद के फोनों का पौधारोपण करने की आवश्यकता है क्योंकि इन पेड़ों के माध्यम से शुद्ध वातावरण एवं ऑक्सीजन की संतुलन बना रहता है। प्रदेश सरकार को चाहिए की विस्तृत सरकारी जमीन पर, स्कूलों, अस्पतालों, सड़क किनारे एवं डिवाइडर एवं सभी धार्मिक स्थलों पर पीपल, बरगद, नीम के साथ-साथ अन्य उपयुक्त पौधारोपण लगवाये जिसमें हर नागरिकों को हिस्सेदारी सुनिश्चित हो।
उक्त बातें सन रोज संस्थान द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर संस्थान के चेयरमैन एवं समाजसेवी विवेक कुमार अस्थाना ने कही। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का 50वां जन्मदिन है हम सभी को गर्व है कि वह हमारे मुख्यमंत्री हैं। इस जन्मदिन पर हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री दीर्घायु हो और उत्तर प्रदेश में किए जा रहे समाजिक एवं विकास रुपी कार्यों की कृति देश में नहीं विदेशों में फैले। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण के प्रति सचेत रहना और उस को स्वच्छ बनाना हम सभी का कर्तव्य है। पौधारोपण हर नागरिक को करना चाहिए जिससे हमारी पीढ़ियां सुरक्षित रहें। आज हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन है और हम सभी उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। संस्थान के संरक्षक विजय खेमका ने कहा कि आज एक अच्छा अवसर है कि हमारे प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन है और आज पर्यावरण दिवस है हम सभी को आज के दिन संकल्प लेना चाहिए कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रदेश को हराभरा बनाएं।


कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों और सम्मानित गणों द्वारा मुख्यमंत्री यशस्वी योगी आदित्यनाथ जी के 50वें जन्मदिन पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मनाया गया।  विश्व पर्यावरण दिवस पर पीपल  का पौधारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए तख्तियां पर लिखे स्लोगन से बच्चों ने लोगों में संदेश भेजने का प्रयास किया। तख्ती पर लिखे संदेशों में 1- पर्यावरण बचाना है तो, पीपल बरगद नींम पौधे लगाना है। 2- प्राकृतिक ऑक्सीजन शुद्ध पाएं, पीपल बरगद पौधे जरूर लगाएं। 3- हर जीवन को स्वस्थ बनाएं, अपने आसपास पौधे लगाएं। 4- सरकार से हमारी यह है मांग की जोर, पीपल बरगद नीम लगाएं, वंस मोर-2, 5- अपने जीवन में जरूर अपनाएं, पौधारोपण कर अपना राष्ट्र धर्म निभाएं 6- हर एक की बने यही जिम्मेदारी, पीपल बरगद नीम लगाने की अब की बारी।
संस्थान के निदेशक शाहब तारीक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 50वें जन्मदिन पर चेयरमैन एवं समाजसेवी विवेक कुमार अस्थाना, संरक्षक विजय खेमका, निदेशक शाहब तारीक, उप सचिव सुमित कुमार रावत, बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल श्रीवास्तव, राजेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र कुमार जू. दिव्य अस्थाना, जू. अनिष्का, जू. श्रद्धा, जू. देव अस्थाना, जू. आदित्री, साहब सिंह, कृष्ण कुमार, आदित्य नारायण शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, पवन कुमार चौधरी, अनुराग खेमका स्वामीनाथ, अंकित कुमार राजू लुहारिका, नाडू का सहित अन्य सदस्यों ने बहुत-बहुत बधाई दी।

Comments