मुख्यमंत्री योगी ने कैंसर के इलाज के लिए अब्दुल गफ्फार को दिया भरोसा, 115000 का खर्च

जनता दरबार में सीएम ने सुनी फरियाद, बोले- किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

जनता दरबार: सीएम ने 150 लोगों की सुनी फरियाद, समाधान का भरोसा

गोरखपुर। सीएम योगी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में बृहस्पतिवार को लंबे समय बाद जनता का दरबार  लगा। इस दौरान सीएम ने करीब डेढ़ सौ लोगों की फरियाद सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।

पिछले महीनों में मुख्यमंत्री गोरखपुर दौरे पर कई बार आए पर कोरोना के कारण जनता दरबार नही लग रहा था। बुधवार को जिले के दौरे पर आए सीएम योगी ने रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। भ्रमण कर मंदिर की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसके बाद गोशाला में गायों के बीच पहुंचे। वहां से निकलकर मुख्यमंत्री हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। बारी-बारी से करीब डेढ़ सौ लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। 

फीजियोथेरेपिस्ट ने की डॉक्टर की शिकायत

जनता दरबार में पहुंचे देवरिया के महुआडीह बनटिकरा थाना के सुरचक गांव का निवासी सोनू सिंह का कहना था कि वह फिजियोथेरेपिस्ट का कार्य करता है। एक डॉक्टर जो मेडिकल कालेज में प्रोफेसर हैं, उनके एक अन्य पुरुष और महिला डॉक्टर मित्र ने कोविड मरीजों की फिजियोथेरेपी के लिए प्रति मरीज 400 रुपये देने को कहा। सोनू ने बताया कि 710 से अधिक मरीजो की थेरेपी कराई गई। अब डॉक्टर उसे 50 रुपये के हिसाब से भुगतान कर रहे हैं।

पुलिस का किया शिकायत 

कैंट थाना क्षेत्र के विलंदपुर बांसगांव कॉलोनी निवासी पुलिस की शिकायत लेकर पहुंचे थे। बताया कि उनके बेटे को बेलीपार थाने की पुलिस ने फर्जी मुकदमे में फंसा दिया। वह जमानत पर छूट कर आया और अपना कारोबार कर रहा है। एक बार फिर पुलिस उसे फंसाने का कुचक्र रच रही है।

कैंसर पीड़ित ने मांगी मदद

जैतपुर क्षेत्र के गौसपुर गांव के अब्दुल गफ्फार ने मुख्यमंत्री से कैंसर के इलाज के लिए मदद मांगी। कहा कि उनका इलाज हनुमान प्रसाद पोद्दार हास्पिटल में चल रहा है। डॉक्टर ने 115000 खर्च बताया है। इसके अलावा इलाज पर अभी और खर्च होगा। प्रार्थी बहुत गरीब है। सीएम ने भरोसा दिया की मदद की जाएगी।

Comments