भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय, सपा प्रत्याशी नहीं दाखिल कर सके नामांकन पत्र

सपा प्रत्याशी जितेंद्र नामंकन दाखिल करने निकले लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया।
 

२६ साल बाद गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा ने की वापसी

दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो कर श्रीमती साधना सिंह जी ने रच दिया इतिहास


गोरखपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी साधना सिंह ने शनिवार को 12:30 बजे नामांकन दाखिल किया। गोरखपुर में साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय है। सपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव नामांकन पत्र नहीं दाखिल कर सके। दरअसल, सपा प्रत्याशी आलोक कुमार गुप्ता आखिरी वक्त में नामांकन दाखिल करने से पीछे हट गए, फिर सपा ने जितेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया।
जितेंद्र नामांकन दाखिल करने निकले लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट बंद कर दिया। इस कारण जितेंद्र नामांकन स्थल तक नहीं पहुंच सके। इस घटना से नाराज सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया।


चुनौतियों से लड़ना पुरानी आदत, मेरे सामने कोई चुनौती नहीं : साधना सिंह



नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी साधना सिंह ने कहा कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है। वह विकास करने के लिए आई हैं और विकास करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान जो कार्य शेष रह गए थे, उसे पूरा किया जाएगा। कहा कि चुनौतियों से लड़ना हमारी आदत है, जो भी चुनौती आएगी उसका मजबूती से सामना किया जाएगा।
साधना सिंह ने कहा कि मेरी जीत सुनिश्चित है। जनता से जो वादे किए गए हैं उसे पूरा करेंगे। जिले के हर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। विकास के लिए सबको साथ लेकर चलेंगे।

Comments