समाजसेवी अतुल सराफ बने सेवा भारती गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष

सेवा भारती की कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद सौंपा गया दायित्व

गोरखपुर। ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स के निदेशक वह शहर के प्रमुख समाज सेवी अतुल सराफ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सेवा भारती गोरक्ष प्रांत का अध्यक्ष बनाया गया है। अतुल सर्राफ ने रविवार को वार्षिक बैठक के दौरान कार्यभार भी संभाल लिया। उनका कहना है कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है, इसका निर्वाहन बेहतर ढंग से किया जाएगा। सेवा भारती गोरक्ष प्रांत की वार्षिक बैठक शुक्रवार को हुई। आरएसएस के सह प्रांत संघचालक व सेवा भारती के अध्यक्ष रहे डॉ महेंद्र अग्रवाल की तरफ से शहर के प्रमुख व्यवसाय को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सेवा भारती की प्रांत कार्यकारिणी मुहर लगा दी। 

भारत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी, सेवा भारती क्षेत्र के प्रमुख नवल किशोर, सह प्रांत प्रचारक अजय ने अतुल सराफ को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। इससे पहले सेवा भारती के कामकाज की जानकारी ली गई। कहा गया कि करोना संकट के बीच सेवा भारती ने सेवा की मिसाल पेश की है। बैठक का संचालन सेवा भारती गोरक्ष प्रांत के प्रांत सचिव डॉ आलोक श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर सेवा भारती गोरक्ष प्रांत की सेवा प्रमुख डॉक्टर राकेश सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु गोयल, महामंत्री नरेंद्र शुक्ल, प्रांत संपर्क प्रमुख अभिजीत, वन्माली कौशिक, दुर्ग विजय राय, राकेश सिंह, विजय जालान, हृदयेश पांडेय, मनमोहन जाजोदिया, शिवराम बरनवाल, शिव कुमार, शिव जी सिंह, मदन मोहन सिंह, नीलम, मधु राठौर, बृजेश, विंध्याचल व प्रांतिय सह मंत्री राजेश मणि मौजूद रहे।

Comments