लॉक डाउन में निरंतर हो रहा राशन किट, दवा और मास्क का वितरण

कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। सभी लोग घर में है। ऐसे में रोज मजदूरी कर भोजन करने वाले लोगों के सामाने पहाड़ जैसी विपत्ति आ गई है। इस संकट में निजात दिलाने के लिए समाजिक संगठन यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया), नयी दिशा, रोटरी गोरखपुर युगल एवं रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा उन्‍हें खाद्य सामग्री उपलब्‍ध करा रही है।

गोरखपुर। लॉक डाउन के बीच बुधवार को बसंतपुर मोती जेल के मालिन बस्ती में निराश्रित, गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्गों के लोगों व उनके पाल्यों को भूखा न रहना पड़े इसलिए युवा इंडिया अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से उनके के बीच भोजन का वितरण किया गया। साथ ही साथ राप्ती नगर, घोसिपुरवा, फातिमा रोड, दुर्गा चौक, भगत चौराहा, तुर्कमानपुर, हासुपुर आदि सहित अन्य क्षेत्रों के होम आइसोलेशन व जरूरतमंद परिवारों के घर जाकर खाद्य सामग्री किट आटा, चावल, दाल, तेल, आलू, प्याज, नामक, मास्क, सेनेटाइजर, दवा आदि का वितरण किया गया। 

अध्यक्ष रत्नेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस सेवा कार्य में युवा साथियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। टीम इस महामारी में व्हाट्सएप ग्रुप्स, फेसबुक व फ़ोन के माध्यम से होम आइसोलेट व जरुरतमंद लोगों का लिस्ट बनाकर उनतक राहत सामग्री पहुंचाया जा रहा है। जिसमे रो. सुधा मोदी, रो खुश्बू मोदी, रो. शालिनी अग्रवाल, पुष्पा तिवारी, रोट सुमन गुप्ता, रोट साक्षी मिश्रा, सुरेन्द्र तिवारी, रोट संतोष गुप्ता, गोविंद जैसवाल, रोट पारुल यादव, स्मृति मौर्या, रोट शुभ्रा सिंह, रोट अमित सिंह, रोट गोलू तिवारी, रोट ऋषभ दुबे, रोट निहारिका टिबरेवाल, कुलदीप तिवारी, विशाल कुमार, शेखर, युवराज मगहिया आदि मुख्य भूमिका में रहे।

Comments