रोटरी क्लब गोरखपुर ने औषधियों का पौधारोपण कर किया अशोक युगल वाटिका का शुभारंभ

 -101 ओषधियों के पेड़ लगाकर वाटिका को दिया नवरूप 

क्षिति जल पावक गगन समीरा, पंच रचित यह अधम शरीरा। 

गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब युगल गोरखपुर ने शनिवार को 101 औषधियों का पौधा लगाकर अशोक युगल वाटिका का शुभारंभ किया। क्षिति जल पावक गगन समीरा, पंच रचित यह अधम शरीरा। ये शब्द अध्यक्ष सुधा मोदी की है। उन्होंने पौधारोपण के दौरान कहा कि मानव जीवन प्रकृति पे आधारित है अत: पँकृति के साथ छेडछाड करने पे प्रकृति का कोंप बरसता है। 

पर्यावरण का अर्थ है हमारे चारों ओर का वातावरण को संरक्षित करें तथा उसे जीवन के अनुकूल बनाये। भारत जैसे विशाल और प्रगतिशील समाज में आर्थिक, राजनैतिक, प्राकृतिक तथा पर्यावरणीय क्षेत्रों से सम्बन्धित अनेक चुनौतियों है। 

पर्यावरण की सुरक्षा का अर्थ अपने और अपने समाज की सुरक्षा। पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो पृथ्वी रहेगी और जीवन रहेगा। केवल और केवल अपनी ज़िद्द और अमानवीय आचरण के कारण! आज मानव इस जीवन के अंत तक पहुँच गया है। रोटरी क्लब गोरखपुर युगल ने शनिवार को विश्व प्राण दिवस को समर्पित करते हूए एक अशोक युगल वाटिका का उद्घाटन किया।

रोटरी युगल की अध्यक्ष सुधा मोदी ने कहा कि प्रकृति से ही बना ये पंच भौतिक शरीर है तो प्रकृति को सदा आसपास ही रखे ।प्रकृति हमारा जीवन है। आज की इस महामारी ने हमें सीखा दिया कि जीवन केवल प्रकृति पे ही निर्भर है। उद्यान के मालिक रो अशोक मोदी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु लगभग 100 पेड़ लगाकर वाटिका को नव रूप दिया है। इसमें ओषधियों के पेड़ नीम, सहजन, निंबु, बेल के पेड़ के अलावा लीची, बॉंस, पीपल आदि के भी पौधों का रोपण किया गया। सभी का धन्यवाद ज्ञापित सचिव शालनी अनुराग ने किया। कार्यक्रम में रो अनुराग अग्रवाल, एसएस गुप्ता आदि लोग की विशेष सहभागिता रही।

Comments