कबीर के पद चिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : पुष्पदंत जैन

कबीर मन निर्मल भया जैसे गंगा नीर, पिछे पीछेहरि चलें कहत कबीर कबीर! 

गोरखपुर। कबीर जयंती पर घासी कटरा स्थित कबीर आश्रम में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमे सबसे पहले व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन द्वारा संत कबीर चरण पादुका पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही सिख समाज जटाशकर से पधारे प्रधान गुरुद्वारा कमेटी के सरदार जसपाल सिंह ने अपना आस्था व श्रद्धा अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। समारोह में संबोधित करते हुए पुष्पदंत जैन ने कबीर साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक मनुष्य कबीर साहेब के बताए गए मार्ग पर चले तो भेद भाव अपने आप मिट जायेगा। वक्ता के रूप में सरदार जगनैन सिंह नीटू ने गुरु नानकदेव जी और संत कबीर के विचारो की वृहत चर्चा की। विचारो के क्रम में सरदार जसपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह ने संत कबीर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कबीर सेवा समिति घासी कटरा के मंत्री राम नरेश चतुर्वेदी ने कबीर के लिए हो रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कबीर मन निर्मल भया जैसे गंगा नीर, पिछे पीछेहरि चलें कहत कबीर कबीर!  कबीर के दोहों को समझने के लिए मन पवित्र होना चाहिए।

आभार ज्ञापित सहमंत्री सुधाकर चतुर्वेदी ने किया।

अंत में सरक्षक बालयोगी दास जी ने असिरवाचन प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री लालजी यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, मंदिर व्यवस्थापक दिनेश, रवि,चारणप्रित सिंह, ताजिंद्र सिंह उपस्थित रहे। 

Comments