विवेकानंद जनकल्याण समिति ने किया वृक्षारोपण

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विवेकानंद जनकल्याण समिति के तत्वधान में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया  समिति द्वारा अभियान के रूप में हर घर एक पेड़ के आयोजन पर प्रत्येक घर में एक पेड़ लगाया जाए एवं प्रत्येक व्यक्ति द्वारा एक पेड़ लगाया जाए। इसी क्रम में सूर्यकुंड नगर निगम ग्राउंड में वृक्षारोपण पर अभियान को एक स्वरूप देने का प्रयास किया गया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर मनोज जायसवाल एवं सूर्य कुंड चौकी इंचार्ज विकास सिंह एवं नागेंद्र मणी भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि मनोज ने बताया कि जिस प्रकार कोरोना के इस महामारी में प्रत्येक व्यक्ति ने ऑक्सीजन हेतु इतनी बड़ी किल्लत झेल रहा है। उससे एक सीख लेते हुए हमें पर्यावरण हेतु जागरूकता दिखानी होगी। वर्तमान समय में कोरोना जैसी महामारी से उभरने के लिए एक मात्र विकल्प अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाना और शुद्ध वातावरण एवं शुद्ध ऑक्सीजन प्रत्येक व्यक्ति को मिले। यह एक प्रयास हम सभी का होना चाहिए। उसी क्रम में समिति के संरक्षक शीतल कुमार मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण की शुद्धता वर्तमान में हम सभी की एक प्रमुख जिम्मेदारी है। वर्तमान में हम ऐसे वातावरण में रह रहे हैं। जिसमें हमें शुद्ध रूप से ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में मिलना बहुत कठिन हो गया है। कोरोना महामारी ने हम सभी को एक संदेश दिया है की अभी मौका है पर्यावरण के प्रति जागरूक हो जाएं अन्यथा कोई भी भयावह स्थिति हो सकती है। समिति निरंतर ऐसे कार्य कर रही है जिससे पर्यावरण शुद्ध हो और जनता पर्यावरण के प्रति जागरूक हो। इस अभियान में मुख्य रूप से मनोज कुमार मिश्रा दिव्य प्रताप सिंह गोलू लक्ष्मी शंकर मिश्रा धीरज शुक्ला अमरदीप गुप्ता, प्रदिप कुमार यादव, अनुराग शुक्ला, अनन्त शुक्ला, अलख मिश्र, मनन अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments