पुष्पदंत जैन ने किया कोविड वैक्सीनेशन हेल्प डेस्क का शुभारंभ

कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ करते हुए प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, व अन्य लोग।

गोरखपुर। सेवा ही संगठन के अंतर्गत सोमवार को जाफरा बाजार स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कोविड वैक्सीनेशन हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।

संबोधित करते हुए पुष्पदंत जैन ने कहा कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सहयोगात्मक भाव के साथ उपलब्ध रहेंगे और वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाकर सबको वैक्सीनेशन कराने का प्रयास करेंगे। इस निमित्त आज हेल्प डेस्क का उद्घाटन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा।

इस अवसर पर डॉ नेहा कपूर, महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, कार्यालय प्रभारी अशोक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, प्रशांत गौड़, सुनील त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, चतुर्भुज प्रसाद, जितेंद्र अग्रवाल जीतू सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Comments