जाने कैसा होगा आपका इस सप्ताह में ग्रहों की स्थिति, बिगड़े कार्यों में कैसे होगें सुधार

 

साप्ताहिक राशिफल 18-24 जुलाई 2021: मिथुन: बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़
सकती है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से ये 
सप्ताह परेशानी भरा रहने वाला है। 

जाने, आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति, सूर्य-मंगल कर्क राशि, चन्द्रमा तुला राशि, बुध मिथुन राशि, गुरू कुम्भ राशि, शुक्र सिंह राशि, शनि मकर राशि, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि पर संचरण कर रहे हैं।

18 जुलाई दिन रविवार से 24 जुलाई दिन शनिवार तक साप्ताहिक राशिफल


आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र,
मेष

18 और 19 जुलाई को भागीदारी में किसी सन्देह को लेकर प्रतिकूल हालात पैदा हो सकते हैं। घरेलू चिन्ता का योग मिल सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच से घरेलू तनाव से दूर रखने का प्रयास करें। 20 और 21 जुलाई को बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते है। यात्रा में असुविधा हो सकती है। कोई पुराना रोग परेशानी दे सकता है। घर में कोई बिमार भी हो सकता है। 22 और 23 जुलाई को निकट दूर की यात्रा हो सकती है। कार्यों मे सफलता प्राप्त हो सकती है। बिगड़े कार्यों मे सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति का योग मिलेगा। बुजुर्गों का आशिर्वाद मिलेगा। 24 जुलाई को कम परिश्रम से अधिक लाभ मिलेगा। समाज मे मान-यश मिलेगा। आपके व्यक्तित्व की सर्वत्र प्रशंसा होगी।

वृष 

18 और 19 जुलाई को दिनचर्या संघर्ष पूर्ण रहेगी परन्तु सफलता होगी। लाभ प्राप्ति का योग है। आर्थिक दशा में सुधार का योग है। शत्रु सिर उठा सकते है परन्तु वे परास्त होंगे। आपकी कहीं नयी नियुक्ति भी हो सकती है। दिनांक 20 और 21 जुलाई को वाणिज्य-व्यवसाय सामान्य रहेगा। घर गृहस्थी का बोझ झेलना पडेगा। लाभ की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। 22 और 23 जुलाई को प्रतिकूल समय मिल सकता है। कार्यों में रूकावटों का योग मिल सकता है। अपने लोग भी पराये जैसा व्यवहार कर सकते हैं। निरन्तर प्रयास से ही कार्य सिद्धि का योग है। आप का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 24 जुलाई को यात्रा तथा वार्ता द्वारा लाभ मिलेगा। परिवर्तन का समय है। सफलता साथ देगी। बिगड़ा कार्य बन सकता है।

मिथुन 

18 और 19 जुलाई को सन्तान के कार्य के निमित्त भागदौड़ की स्थिति मिल सकती है। सूझ-बूझ से वाणिज्य-व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी।आप प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। परन्तु लाटरी और सट्टा से दूर रहें नही तो इनमे हानि भी मिल सकता है। 20 और 21 जुलाई को समय संघर्षपूर्ण रहेगा। परन्तु सफलता और लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आपके स्वास्थ्य मे उतार-चढ़ाव का योग है। आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। 22 और 23 जुलाई को कारोबारी हालात सामान्य बने रहेंगे। कैरियर मे बदलाव की सम्भावना बन सकती है। दाम्पत्य सुख में मधुरता का योग है। जीवन साथी की भावनाओ की कद्र करेंगे।दिनचर्या सुखद रहेगी।अपने को क्रोध से दूर रखें। 24 जुलाई को किसी अनपेक्षित व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।सावधान रहें।

कर्क 

18 और 19 जुलाई को बदलाव की सम्भावना है।आप सन्तान के सुखद भविष्य के लिए व्यस्त रह सकते है।सम्पत्ति का विवाद यथावत बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पठन-पाठन में कम लगेगा।शिक्षा जगत से जुड़े लोगो के लिए सामान्य समय है। 20 और 21 जुलाई को भी दिन सामान्य ही रहेगा। कोई नया कारोबार प्रारम्भ कर सकते है।वांच्छित लाटरी और सट्टे से लाभ नही मिलेगा। उसमें हानि की सम्भावना है। अतः उससे दूर ही रहे तो अच्छा रहेगा। 22 और23 जुलाई को अर्थ दशा में सुधार होगा और कुछ सामान्य अवरोधों के बाद सफलता भी मिलेगा। 24 जुलाई को अविवाहितों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसायिक यात्रा लाभ देगी।जीवन साथी से तालमेल अच्छा रहेगा। घर मे सुखद माहौल रहेगा।सन्तानो से सहयोग अपेक्षित रहेगा। किसी नये व्यक्ति से मुलाकात और मैत्री भी हो सकती है।

 सिंह 

18 और 19 जुलाई को यात्रा होगी और कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार मे हालात सुधरेगा। आर्थिक दशा मे मजबूती आयेगी।मन में सकून मिलेगा। 20 और 21 जुलाई को असमंजस की स्थिति रहेगी।अड़चनों के पश्चात कार्य होगा। माता या किसी बुजुर्ग महिला का आशिर्वाद मिलेगा। मन का झुकाव आध्यात्म की ओर होगा।22और 23 जुलाई को करोबार सामान्य रहेगा। अधिक निवेश से बचे यह आपके लिए बेहतर रहेगा। 24 जुलाई को कार्यगति संघर्ष पूर्ण रहेगी परन्तु सफलता और लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार में विस्तार का योग है। आपके अधीनस्थ अनुकूल कार्य करेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या 

18 और 19 जुलाई को प्रयास और प्रयत्न से वांच्छित सफलता और लाभ का योग मिलेगा। कारोबार मे वृद्धि का योग है। आपको अपने कार्य मे सफलता मिलेगा।रूका हुआ धन मिल सकता है। अपने सहयोगियों से अपेक्षित लाभ प्राप्त कर सकते है। स्वजनों से मधुर सम्बन्ध मे वृद्धि मिलेगा। 20 और 21 जुलाई को परिश्रम और सामान्य अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर अधिक विश्वास न करें नही तो कठिनाईयों मे आ सकते हैं। धन का आना और वायय बना रहेगा। 22 और 23 जुलाई को यात़ा और वार्ता दोनो लाभ देगी। कारोबार मे सुधार का सुयोग है। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा।24 जुलाई को वाणिज्य-व्यवसाय में लाभ होगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शेयर बाजार में निवेश से बचना हितकर रहेगा।

तुला 

18 और 19 जुलाई को राहत का समय रहेगा। आपके स्वयं के प्रयास से सभी काम पूरे होंगे। धन लाभ और आय बढ़ेगी। अपनो का सहयोग मिलेगा। मित्र आपके प्रत्येक कार्य में सहायक होंगे। 20 और 21 जुलाई को आय से अधिक व्यय का योग मिल सकता है। धन की कमी महसूस होगी। मन और चित्त में उदासी का समावेश हो सकता है। 22 और 23 जुलाई को यात्रा और वार्ता से काम मे वृद्धि का सुयोग है। परीक्षा में सफलता का योग है। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। अप्रत्याशित लाभ की सम्भावना मिल सकती है। रूका धन मिल सकता है। 24 जुलाई को दुविधा का समय है। कार्यों में अड़चने आ सकती हैं। सन्तान के कार्यो पर व्यय भार बढ़ सकता है। अनजाने भय से ग्रसित हो सकते है।मन और चित्त उदास रह सकता है। किसी बात को लेकर आप मायूस हो सकते हैं। हताशा का योग भिल सकता है।सकारात्मक सोच रखे,इससे आपको राहत मिलेगा।

वृश्चिक

18 और 19 जुलाई को व्यय भार में वृद्धि और तनाव मिलेगा।समय प्रतिकूल रह सकता है। अपनो का व्यवहार गैर जिम्मेराना रह सकता है।स्वास्थ्य की परेशानी मिल सकती है। घर से बाहर रहना पड़ सकता है। 20 और 21 जुलाई को तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्यों में मन लगेगा। धन लाभ भी होगा। अपनों का साथ खुशी देगा। 22 और 23 जुलाई को धन का आना और व्यय दोनो का योग मिलेगा। कारबार में आंशिक सुधार होगा। सोच सकारात्मक बना रहेगा। 24 जुलाई को यात्रा या वार्ता होगी जो आर्थिक दृष्टि से आच्छा रहेगा। कार्यगति अनुकूल रहने से मन मे प्रसन्नता का भाव जाग्रत होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।

धनु 

18 और 19 जलाई को मनचाही सफलता मिलेगा। रूके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ की सम्भावना बनेगी। 20 और 21 जुलाई का समय प्रतिकूल है। धन व्यय अंर तनाव की स्थिति मिल सकती है। घर और व्यवसायिक उलझनों से परेशानी बढ़ सकती है। सकारात्मक सोच से कार्य बन सकता है। 22 और 23 जुलाई को तनाव से मुक्ति होगी।आपके प्रत्येक कार्य सार्थक प्रयास से परिपूर्ण होंगे। 24 को धन का आगमन और गमन दोनो का क्रम बना रहेगा। मेहनत से लाभ और सफलता का सुयोग है। आपके अन्दर उत्साह बना रहेगा। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।

मकर 

18 और 19 जुलाई को कम परिश्रम से कार्य सिद्धि का योग है। कार्यों में आशातीत सफलता का योग है। समय आपके अनुकूल रहेगा। आपके प्रभाव मे वृद्धि का योग है। अच्छे लोगो से जान पहचान होगी। 20और 21 जुलाई को मनोकामना पूर्ण होगी। अवरूद्ध कार्यों मे गति प्राप्त होगा। प्रिय जनो से मुलाकात होगी। शुभ समाचार भी मिलेगा। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। 22और 23 जुलाई को समय प्रतिकूल है। तनाव और व्यय भार बढ़ सकता है।आप अपने को असहज महसूस कर सकते हैं। धन हानि की भी सम्भावना है। 24 जुलाई को कोशिश करेंगे तो सफल होंगे। आपका कोई रूका कार्य हो सकता है। परिश्रम से लाभ प्राप्त होगा।

कुम्भ 

18 और 19 जुलाई को कोई प्रोग्राम बना सकते हैं। बाहरी यात्रा या विदेश यात्रा का योग मिल सकता है। मन को झुकाव धर्म-कर्म की ओर रहेगा। आध्यात्मिक पुस्तकों के पठन पाठन या किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 20 और 21 जुलाई को समय उत्तम रहेगा। आप को अपने कार्य मे सफलता और धन लाभ मिलेगा।सोच सकारात्मक रहेगा। मान और यश बढ़ेगा।नौकरी में तरक्की का भी योग है।आप के कार्य की सराहना की जायेगी। 22 और 23 जुलाई को मनोवाॅछित कार्य की संसिद्धि का योग है। सोचे कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ और आनन्द प्राप्त होगा। प्रेमियों के मिलन का समय रहेगा। 24 जुलाई को व्यय और तनाव बढ़ सकता है। तनाव और मानसिक उलझने मिलेगी। कार्यो में मन नही लगेगा।

मीन

18 और 19 जुलाई को यात्रा में परेशानी मिलेगी। संचार माध्यम से वार्ता में किसी से कटुता मिल सकती है। कार्यों में अवरोध और कटुता मिल सकती है। 20 और 21 जुलाई को यात्रा और वार्ता दोनो लाभ देगी।समय अनुकूल रहेगा। बिगड़े कार्य बनेंगे। सकारात्मक सोच बनायें और आगे बढ़े। आप को लोगो का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र जन मनोनुकूल बने रहेंगे। 22 और 23 जुलाई को मान और यश बढ़ेगा। आपके प्रति लोगों की सोच अच्छी बनेगी।कार्यों की सराहना होगी। 24 जुलाई को आकांक्षाएं पूरी होगी। आय की वृद्धि का सुयोग है। घर मे सुख और चैन का वातावरण प्राप्त होगा।

Comments