वैदिक मंत्रोचार के बीच सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर हुई मां की गंगा आरती

 

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने आरती का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 282वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया। समिति के स्वयंसेवको ने इस धाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए संकल्प भी लिया। सबसे पहले मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन की गई। इसके बाद भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। तत्पश्चात शुरू हुआ मुख्य आयोजन मां गंगा की आरती।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह उपस्थित रहे।

समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने बताया सीएम योगी आदित्यनाथ जी महाराज को धाम सरोवर को सुंदरी करण के साथ उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अंतर्गत इस धाम को जोड़ कर यहां के लोगों को एक बड़ा सौगात दिया है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ जी का जितना भी आभार जताया जाय वो कम होगा। समिति के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने प्रदेश के अनेक कार्ययोजनाओं के साथ सूर्यकुण्ड धाम सरोवर का भी मान बढ़ाया है।

अमरदीप ने बताया कि समिति द्वारा निरंतर सरोवर सहित समस्त मंदिरों की सफाई, पेड़-पौधों की देख-रेख में अग्रणी भूमिका में रहती है। साप्ताहिक गंगा आरती विगत वर्ष 2015 से प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाता है। 

सचिव, शीतल मिश्र ने बताया कि धाम सरोवर की रख रखाव समिति द्वारा दशकों से संचालित किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि समिति हमेशा सरोवर के हित में कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रवण पटेल, अमरदीप गुप्ता, शीतल मिश्र, दिव्य प्रताप सिंह 'गोलू', उमेश गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, सुधाकर त्रिपाठी, रिद्धि सिद्धि गुप्ता, घनश्याम पासवान, अविनाश गौड़, सुनीता गुप्ता, मीना श्रीवास्तव, आकाश कुमार, समरेन्दू सिंह, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।  

Comments