पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गोरखपुर। प्रकृति को संरक्षित कर इसे हरा भरा बनाना हम सभी का कर्तव्य है। इसी क्रम में शनिवार को रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के बँटी मैरिज हाल स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया। 

विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। जिसमे नीम, चाइनीज नीम, छितवन, गुलमोहर आदि के पेड़ रहे। 

इस अवसर पर रोट्रेक्ट मंडल प्रतिनिधि रोट रत्नेश कुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों को पेड़-पौधों की महत्ता बताते हुए इनकी सुरक्षा और देखभाल करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि यदि हम अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो हमें पेड़-पौधों की सुरक्षा करनी होगी। सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा अध्यक्ष रोट सुमन गुप्ता ने कहा कि औद्योगीकरण, वनों की कटाई, तकनीकी विकास, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण आदि की वजह से हमारे पर्यावरण की स्थिति में दिन-प्रतिदिन गिरावट आ रही है। इस वजह से वातावरण के साथ ही सभी जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

जिसमे मंडल कोऑर्डिनेटर रोट ऋषभ धार दुबे, सचिव रोट साधना भारती, कोषाध्यक्ष रोट पारुल यादव, उपाध्यक्ष रोट निहारिका टेबेरिवाल, रोट गोलू तिवारी, रोट गोविंद जैसवाल, रोट अलका, रोट खुशी गुप्ता, रोट आरुषी गुप्ता आदि मुख्य भूमिका में रहे।

Comments