लिपस्टिक दिवस पर मॉडलों ने बिखेरा जलवा



गोरखपुर। डे ऑफ लिपस्टिक पर अलहदादपुर स्थित फेमिना इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन आर्ट में गुरुवार को रंग बिरंगी लिपिस्टिक की आकृतियां से प्रस्तुत किया गया। 



कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए संस्था द्वारा ऑनलाइन कैंपेन का आयोजन किया गया। यह कैंपेन निशुल्क फेसबुक के लाइक एवं टैलेंट इमेज पर आधारित थी। जिसमें बहुत सारी फैशन डिजाइनरों इंटीरियर डिज़ाइनर एवं फैशन मॉडलों ने लिपस्टिक से अपने फेस को निखार कर शो में प्रतिभाग किया।  इसके अलावा 8 को प्रदर्शित कर अपने टैलेंट से कड़ी टक्कर भी दी। जिसमें निम्न टाइटल होल्ड की गई मिस ब्यूटीफुल लिप्स कविता शर्मा, नेचुरल लिप्स वंशिका सिंह (मिलि), बोलेन स्लिप अनीशा शर्मा, ब्यूटीफुल स्मृति सिंह, एलिगेंट लिप्स खुशबू मद्धेशिया, पिंक लिप्स कविता त्रिपाठी, काजल मौर्य, मिश्रा रश्मि, पुष्पांजलि मोदनवाल, प्रियंका भारती, श्वेता त्रिपाठी, कल्पना रही।

निदेशक कृति गुप्ता ने वेबीनार में सबको नेशनल डे ऑफ लिपस्टिक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फैशन एवं कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में भारत का योगदान के बारे में भी बताया। 

Comments