क्या कहता आपका भविष्य, जाने, कैसा होगा यह सप्ताह

पंचांग के अनुसार 12 जुलाई, सोमवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. ये सप्ताह सभी के लिए विशेष है, धन, बिजनेस और सेहत को लेकर इस सप्ताह कुछ राशियों को ध्यान देना होगा

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार मीन और वृश्चिक राशि के लिए सर्वोत्तम जाने, कैसा होगा अन्य की भविष्य 

मेष, तुला और मीन राशि वाले न करें ये काम, जानें सभी राशियों का राशिफल

 


मेष राशि  

11 और 12 जुलाई को कार्यों में अड़चन प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के प्रतिकूल समय है। उनका मन पठन-पाठन मे कम लगेगा। आप की रूचि भी कार्यो के प्रति कम रहेगा। आप लापरवाह हो सकते हैं। इससे आप को हानि की सम्भावन मिल सकती है। 13-14 और 15 जुलाई का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिभा का लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक छवि का विस्तार होगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। प्रशंसा के पात्र होंगे। धन लाभ की भी सम्भावना बनेगी। 16 और 17 जुलाई को समय मिला जुला रहेगा। कुछ कठिनाईया आयेंगी परन्तु अपने प्रयास से उसे दूर कर आप अपना कार्य सम्पन्न कर लेंगे। लाभ प्राप्ति का भी योग है।

वृष राशि

11 और 12 जुलाई को यात्रा या वार्ता से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा मे सफल रहेंगे। कारोबारी हालात सुधरेंगे। पुराने लम्बित मामलों मे गति मिलेगा। फैसला आपके पक्ष मे होगा। अपने कार्य को बिना अवरोध के सम्पन्न कर लेंगे। 13-14 और 15 जुलाई को कार्यों मे मन कम लगेगा। अपने लापरवाही के कारण हानि को भी प्राप्त कर सकते है। कार्य में अड़चने परेशान कर सकती है। आप तनाव के भी शिकार हो सकते हैं। 16 और 17 जुलाई को कारोबारी हालात आपके सूझ बूझ से सुधरेंगे। लोगों का सहयोग प्राप्त करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। परिवार का वातावरण शान्त और शानदार रहेगा। मन में हर्ष का समावेश होगा।

मिथुन राशि

11 और 12 जुलाई को प्रतिकूल समय है। आय से अधिक व्यय का योग मिलेगा। परिवार में शान्ति का अभाव मिल सकता है। मन में किसी बात को लेकर खिन्नता का योग मिलेगा। किसी पर ज्यादा विश्वास करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आपके स्वयं के ही प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। अपनो से दूराव की स्थिति बन सकती है। 13-14 और 15 जुलाई को यात्रा। और लाभ की सम्भावना बनेगी। परिवर्तन लाभदायक रहेगा। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। नये लोगों से सम्पर्क होगा। 16 और 17 जुलाई का समय अनुकूल रहेगा। कारोबार मे प्रगति होगा। दाम्पत्य में सुख विवर्धन का समय है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आप शान्ति और सकून प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि

11 और 12 जुलाई को स्वयं कोशिश करेंगे तो सफल होंगे। यात्रा अंर वार्ता लाभ देगी। विचाराधीन कार्यो मे सफलता मिलेगी। समाज में मान और सम्मान मे वृद्धि का सुयोग है। सबका सहयोग प्राप्त करेंगे। विरोधी पक्ष पर आप हावी रहेंगे। 13-14 और 15 जुलाई को धन का आना और जाना दोनो समान क्रम में रहेगा। जमानत देना महंगा पड़ सकता है। अतः किसी की गारन्टी न लें। पारिवारिक खर्च मे वृद्धि का योग है। 16 और 17 जुलाई को उत्तम समय है। काबोबार में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। मन मे प्रसन्नता बना रहेगा। भविष्य की रूपरेखा का निर्धारण भी करेंगे।

तुला राशि

11 और 12 को कैरियर में परिवर्तन की सम्भावना है। कारोबार मे विस्तार का योग है। सर्वत्र मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग रहेगा।आपके कार्यों की सराहना की जायेगी। प्रियजनो का सहयोग मिलेगा। 13-14 और 15 जुलाई भी आपके अनुकूल रहेगा। सभी काम सरलता से हो जायेंगे। स्थितियाॅ अनुकूल बनी रहेगी। धन लाभ होगा। रूके कार्यों के पूर्ण होने का समय है। कहीं से शुभ समाचिर मिलेगा। सन्तानों की उपलब्धि से आप प्रसन्न होंगे। 16 और 17 जुलाई आपके लिए पूर्ण अनुकूल नही रहेगा। व्यय भार की वृद्धि का योग मिलेगा। बनते कार्य बिगड़ सकते है। मन अनुचित कार्यों की ओर जायेगा। स्वास्थ्य की भी चिन्ता मिल सकती है।

सिंह राशि

11 और 12 जुलाई को व्यय भार बढ़ सकता है। कार्यों मे मन कम ही लगेगा। किसी बात को लेकर उहापोंह की स्थिति बनेगी। निर्णय लेने मे असक्षमता महसूस करेंगे।विवाद होने का भय बना रहेगा। स्वास्थ्य की भी चिन्ता का योग है। 13-14 और 15 जुलाई को स्वयं के प्रयास से काम में सफलता प्राप्त करेंगे। लाभ होगा। मान और प्रतिष्ठा मे वृद्धि का भी सुयोग है। आपके व्यक्तित्व का सकारात्मक मूल्याकंन होगा। प्रत्येक कार्य में संसिद्धि का योग है। परिजनों और मित्रो का सहयोग अपेक्षित है।

कन्या राशि

11 और 12 जुलाई को राजकीय और अदालतीय कार्यों मे सफलता मिलेगा। समय उत्तम है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार मे तरक्की मिलेगा। लाभ का समय है। सुअवसर का लाभ उठायें। मान और प्रतिष्ठा मे वृद्धि का योग है। 13 -14 और 15 जुलाई को सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों और सगे-सम्बन्धियों का सहयोग मिलेगा। सुख और आनन्द का समय है। 16 और 17 जुलाई का समय प्रतिकूल है। तनाव और व्यय की सम्भावना है। मन में खिन्नता और असन्तुष्टि मिलेगा। किसी बात को लेकर गुप्त चिन्तित भी रह सकते हैं। सकारात्मक सोच से कार्य मे सफलता मिलेगा।

वृश्चिक राशि

11 और 12 जुलाई को यात्रा होगी और लाभ भी मिलेगा।परन्तु बहूत दूर की यात्रा या विदेश यात्रा मे बाधा मिल सकता है।सामाजिक कार्यों में अभिरूचि जाग्रत होगी।कहीं से शुभ समाचार भी मिलेगा।मन में दया और परोपकार की भावना का उद्रेक होगा।13--14 और 15 जुलाई को कम प्रयास से बड़ा लाभ मिलेगा।प्रतिष्ठा में वृद्धि और हालात बेहतर बने रहेंगे।काम मे उत्साह के साथ लगे रहेंगे।आप को अपने प्रत्येक कार्य मे सफलता की प्राप्ति का सुयोग मिलेगा।16 और 17 जुलाई को कार्यगति अनुकूल रहेगी।लाभ और सफलता मिलेगा।प्रियजनों से मुलाकात और प्रसन्नता का समय रहेगा।किसी नये अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।आय मे बढ़ोतरी का समय है।

 धनु राशि

11और12 को कार्यगति मन्द और उलझन मिल सकता है।कार्यों मे बिघ्न बाधाएं परेशान करेगी ।यात्रा मे परेशानी हो सकती है।संचार माध्यम से बात करते समय किसी से तनाव मिल सकता है।कहीं से प्रतिकूल समाचार मिल सकता है ।13--14 और 15 जुलाई को तनाव से राहत मिलेगा।यात्रा और वार्ता द्वारा लाभ होगा।कार्य की गति सुखद रहेगी।परिवार मे सुख और जीवन साथी का सहयोग अपेक्षित है।16 और 17 जुलाई को भाग्य आपका साथ देगा।मनोवांछित कार्यो मे सफलता मिलेगा।अपूर्ण कार्यों मे पूर्णता का योग है।धन लाभ की स्थिति बनेगी ।कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति मिलेगा।आवेश मे आ सकते है अतः आवेश पर नियन्त्रण रखे।यह हितकर रहेगा।

मकर राशि

11और 12 जुलाई को कारोबार सामान्य रहेगा। व्यवसायिक यात्रा लाभ देगी। धन लाभ और व्यय का सन्तुलन बना रहेगा। दाम्पताय जीवन मे सुख प्रवर्धन का योग मिलेगा।जीवन साथी के भावनाओं का समादर करेंगे ।13-14 और 15 जुलाई को यात्रा मे परेशानी होगी।किसी से वाद-विवाद होने की भी सम्भावना बन सकती है।अपने मनोभावों पर नियन्त्रण रखें।कार्यों में बाधाएं आ सकती है।निरन्तर परिश्रम से ही कार्य होंगे।मन में तनाव और खिन्नता मिलेगा।अपने लोगों का अपेक्षित सहयोग न मिलेगा।16 और 17 जुलाई को यात्रा हो सकती है।विदेश या लम्बी यात्रा भी हो सकती है।नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना है।धर्म-कर्म मे रूचि जाग्रत होगी।मन का झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा।मन मे शान्ति और सकून बना रहेगा।

 कुम्भ राशि

11 और 12 जुलाई को समय कुछ कठिनाईयों का है परन्तु लाभ की सम्भावना मिलेगी।शत्रु और विरोधी पक्ष कमजोर होगा।अपने लोगो का भरपूर सहयोग प्राप्त करेंगे ।13-14 और 25 जुलाई को भागीदारी में समस्या आ सकती है।कारोबार मे मन्दी का योग रहेगा।गृहस्थ सुख रहेगा।आवेश से दूर रहना हितकर रहेगा।16 और 17 को यात्रा में परेशानी मिलेगा।बाधाए आयेंगी लेकिन आप अपने प्रयास से उसे दूर कर लेंगे।किसी पर अधिक विश्वास न करे और अपने कार्य को दूसरे पर न छोड़े नही तो नुकसान हो सकता है।

मीन राशि

11 और 12 जुलाई को कारोबार में लाभ होगा। सुख सुविधा मुहैया होगा।समय आमोद और प्रमोद में व्यतीत होगा।लाभ को स्थिति बनेगी।मनोरंजन पर धन व्यय हो सकता है।परीक्षा में सफलता का योग है।शिक्षण जगत से जुड़े लोगों के लिए उत्तम समय है।13-14 और 15 जुलाई को संघर्ष की स्थिति रहेगी।कुछ सामान्य अवरोधों के बाद सफलता मिलेगा।आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।खान पान पर सेहत पर गौर करें।शत्रु पक्ष कमजोर होगा।16 और 17 जुलाई को लाभ प्राप्ति का योग है।मान प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी।भाईयों का सहयोग मिलेगा ।बुजुर्गों का आशिर्वाद ग्रहण करें।


Comments