किसान हमारे समाज में रीढ़ की हड्डी : वसुंधरा सिंह

  • बंजर भूमि में जो हरियाली लाएं वो होता है किसान,
  • लोगों के दो वक्त की भूख मिटाएं वो होता है किसान,
  • पूरे देश तक जो अनाज पहुंचाएं वो होता है किसान,
  • लोगों के जीवन को सुख और समृद्धि बनाएं वो होता है किसान,
  • देश की नींव रखने वाला कहलाता है किसान

गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर स्वराज द्वारा महाराजगंज जिले के नौतनवा में किसानों का सम्मानित किया गया। 

हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। जहां किसान अपने देश के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए किसान को देश का एक सैनिक माना गया है। 

यह बातें जेसीआई स्वराज की अध्यक्षा वसुंधरा सिंह ने रविवार को नौतनवां में आयोजित एक सम्मान समारोह में कहा। 

उन्होंने कहा कि अगर हमारे देश के सीमा पर सैनिक नहीं होंगे तो हमारे देश के दुश्मन हमारे देश के ऊपर हमला कर सकते हैं। इसी तरह अपने देश में अगर किसान नहीं होंगे तो खेती नहीं हो सकती और खेती नहीं होगी तो अपने देश का हर एक नागरिक भूखा रह जाएगा। फिर चाहे वह सीमा पर लड़ा जवान ही क्यों ना हो ।

किसान हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी है ।उनकी वजह से हम लोग सभी प्रकार का भोजन खा सकते हैं। देश को आगे बढ़ते देखना है तो हमें किसानों का सम्मान करना होगा। यह सोच कर जेसीआई गोरखपुर स्वराज ने महाराजगंज के नौतनवा जिले में किसानों का सम्मान किया। उन्हें अन्न देखकर उनका गौरव बढ़ाया और ज्यादा से ज्यादा अनाज के उत्पादन के लिए खाद का वितरण भी किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जेसी वसुंधरा सिंह, कोषाध्यक्ष जेसी अनुराधा जैन, जेसी निशा गोयल, जेसी रोली अग्रवाल ,जेसी सिंधुजा अरोरा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments