सोनी कसौधन को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जाने पर अभावैक महासभा ने खुशी जताया

गोरखपुर। महराजगंज सदर ब्लाक से सोनी कसौधन पत्नी विवेक कसौधन व वधु रामप्रीत कसौधन के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जाने पर अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू  कसौधन, विभाग प्रचारक उमाशंकर बाबा नन्हे दास, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष- विनोद कसौधन, महामंत्री- अनिल कसौधन, संगठन मंत्री- अशोक कसौधन व मंडल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने दी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कसौधन समाज की जीत है।

मंडल अध्यक्ष विनोद कसौधन ने कहा कि श्रीमती सोनी कसौधन ने जीत हासिल कर महिलाओं का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सोनी कसौधन की जीत उन महिलाओं के लिए एक सबक है, जो आज़ भी घूंघट डालकर घरों में बैठी है।

मंडल अध्यक्ष विनोद कसौधन, मंडल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं हैं।

Comments