तीसरे लहर के बचाव में गायत्री परिवार रचनानात्मक ट्रस्ट ने किया हवन-पूजन

गणेशपुरम में समाज हित मे होता है 10 वर्षों से गायत्री महायज्ञ। 

गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में विश्वस्तरीय महामारी के तीसरे लहर से बचाव एवं समाज हित में रविवार को पादरी बाजार स्थित गणेशपुरम में गायत्री परिवार रचनानात्मक ट्रस्ट के कार्यालय पर मासिक एक कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ। 

मुख्य ट्रस्टी एवं जिला युवा समन्वयक दीना नाथ सिंह ने बताया कि अगस्त 2010 से माह के प्रथम रविवार को प्रातः में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ आयोजित होता है। समाज हित एवं समाज उत्थान एवं विश्वस्तरीय महामारी एवं कोरोना के तीसरे लहर से बचाव हेतु यज्ञ किया जाता है। जिसमे गायत्री परिवार के युवा भाईयोँ द्वारा समाज मे मंत्र एवं मन्त्रलेखन एवं विचार क्रांति अभियान से जन जन को जोड़ने का कार्य किया जाता है और वह भाई बहन 29 दिन साधना का अभ्यास करते है ततपश्चात 30वें दिन रचनात्मक ट्रस्ट के कार्यालय गणेशपुरम राप्तीनगर गोरखपुर पर मासिक यज्ञ में अपनी पूर्णाहुति करते है और भोजन प्रसाद ग्रहण करते है। 

जो भी भाई बहन गायत्री परिवार से जुड़े है वह पूर्ण रुप से सुख शान्ति समृद्धि प्राप्त कर रहे है। 

इस यज्ञ कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का अनुदान नही लिया जाता है। बस यज्ञ में भाग लेने हेतु प्रार्थना किया जाता है। 

आगे मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि 'यज्ञ' का अर्थ आग में घी डालकर मंत्र पढ़ना नहीं होता। 

यज्ञ का अर्थ है- शुभ कर्म। श्रेष्ठ कर्म। सतकर्म। वेदसम्मत कर्म। सकारात्मक भाव से ईश्वर-प्रकृति तत्वों से किए गए आह्‍वान से जीवन की प्रत्येक इच्छा पूरी होती है। मांगो, विश्वास करो और फिर पा लो। यही है यज्ञ का रहस्य।

गायत्री यज्ञ कार्यक्रम परिव्राजक इंदल जी ने सम्पन्न कराया। 

संचालन युवा कार्यकर्ता श्रवण कुमार गुप्ता एवं दिग्विजय पांडेय ने किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रुप से राधेश्याम गौड़, पत्रकार सुरेश राय, राम वृक्ष यादव, दिविजय पांडेय, कमलेश सिंह, किरण सिंह, सुमित्रा पाल, विजय शंकर पांडेय, राघव तिवारी, प्रशांत गुप्ता, प्रितिका, मीरा वर्मा, सविता पांडेय, जितेंद्र वर्मा आदि भाई बहनों की उपस्थिति रही। 

Comments