रोटरी क्लब यूफोरिया द्वारा किया गया पौधारोपण


गोरखपुर। रोटरी क्लब यूफोरिया द्वारा सोमवार को एक पार्क में वृहद पौधरोपण किया गया। (Plant tree breathe free) इसमें क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समस्त कार्यक्रम कोविड 19 को ध्यान में रख कर समस्त कार्यक्रम आयोजित किया। यहां आस पास के लोगों को भी ये समझाया की पौधा लगाना और प्रकृति से जुड़े रहना कितना जरुरी है।

 सभी सदस्यों ने पौधारोपण किया। इसके अलावा लोगो को निः शुल्क पौधे का वितरण भी किया गया। अध्यक्ष रो श्रुति अग्रवाल ने मुफ्त में पौधे को बांटा ताकि लोग एक बार पौधे लगाए और उस खुशी को महसूस करे। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया, हर सदस्यों से अनुरोध भी किया कि वो 5 पौधें हर महीने लगाए। इसके साथ पौधे की देखभाल भी करें। इस तरह हम एक वर्ष में लगभग 2000 पौधे लगा सकते हैं, बिना ज्यादा मेहनत और पैसे खर्च किए हम एक नेक कार्य कर पाएंगे।

कार्यक्रम में रो सोनिया, रो रिया, रो मुग्धा, रो स्वाती, रो अंजली, IPP रो खुशबू , रो मिताली आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments