गुरुपूर्णिमा के महापर्व पर गायत्री परिवार ने किया यज्ञ-पूजन


गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट ने भव्य रूप में मनाया "पॉवन पर्व गुरुपूर्णिमा"

गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट द्वारा चौधरी लान, मेडिकल कालेज रोड, गोरखपुर में शासन द्वारा निर्धारित कोविड - 19 प्रोटोकाल के अंतर्गत पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ वैदिक मंत्र से देवसत्ताओ को आवाहित कर पॉवन पर्व गुरुपूर्णिमा आयोजित किया गया। 

गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम शान्तिकुंज के देवदूत आदरणीय बहिन गायत्री जी, एवं प्रसिद्ध संगीतकार प्रवीण गौतम टोली के द्वारा सम्पन्न कराया गया। 

गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान प्रवचन करते हुए बहिन गायत्री जी ने कहा कि सनातन धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है, लेकिन आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। कहा जाता है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। महर्षि वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसलिए इन्हें प्रथम गुरु की उपाधि दी जाती है। भारतीय सभ्यता में गुरु का विशेष महत्व होता है। गुरु अपने शिष्यों को गलत मार्ग पर चलने से रोकता है और सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। गुरुओं के सम्मान में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है।

सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, यह पर्व गुरु के प्रति शिष्य के आस्था, निष्ठा, समर्पण, विषर्जन एवं विलय का पर्व है। 

गुरुपूर्णिमा पर्व पर संगीतकार प्रवीण गौतम ने मिशन के गीतों से सभी श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। 

कार्यक्रम में कोरोना के तीसरे लहर से सुरक्षा एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य हेतु गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, कोरोना मंत्र, रुद्र मंत्र एवं 24 विशेष आहुति प्रदान कर महाकाल की सत्ता से प्रार्थना किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर सत्या पांडेय रही। 

कार्यक्रम का संचालन विवेक गुप्ता, राजकुमार सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह एवं व्यवस्थापन एवं आगन्तुक सेवा श्रवण कुमार गुप्ता, बालमुकुन्द प्रसाद गुप्ता, अर्जुन प्रसाद एवं कोविड - 19 के प्रोटोकाल का अनुपालन सतीश सिंह, घनश्याम सिंह, आनंद प्रताप सिंह एवं राजेश सिंह ने किया। 

अंत मे जिला युवा समन्वयक एवं मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने कार्यक्रम आये अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और महाकाल की अवतारी सत्ता परमपूज्य गुरूदेव से सबके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीरा वर्मा, प्रतिमा श्रीवास्तव, राम रेखा यादव, घनश्याम यादव, गायत्री पांडेय, संगीता, कुसुम दुबे,नंदू यादव, ममता पांडेय, बालमुकुन्द प्रसाद गुप्ता, विवेक, राजकुमार, श्रवण कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहे। 

Comments