राष्ट्र सपूत चंद्रशेखर आजाद के जयंती पर बांटे फल और मिठाई

मिठाइयां व आम बाट कर मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का जन्मदिन

गोरखपुर। विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति व हिंदू चेतना मंच के तत्वाधान में धूमधाम से राष्ट्र भक्त पंडित चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन मनाया गया।

पैडलेगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात आरती-पूजन किया गया।

होम्योपैथिक चिकित्सक व समाजसेवी डॉ रूप कुमार बनर्जी ने कहा कि मुझे याद है कि इस प्रकार सबसे लंबा तिरंगा समिति गोरखपुर में  जब तिरंगा दिवस मनाना प्रारंभ किया तो उस समय गोरखपुर के लोग आश्चर्यचकित हुए तिरंगे के प्रति इतनी श्रद्धा रखने वाली संस्था अति सम्मानित है, 22 जुलाई 1947 की तिरंगा संवैधानिक रूप से अंगीकार किया गया था। जिसके कारण आज तिरंगे का जन्मदिवस समिति के लोगों ने मना कर पून: राष्ट्रध्वज के प्रति एक मिसाल कायम किया। यह सौभाग्य की बात है विदेश के महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस 23 जुलाई को है। तिरंगे का जन्म दिवस के इस समय चंद्रशेखर आजाद को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाना अनचाहे इतिहास की नई कड़ी को लिखता है। क्योंकि आज विश्व आम दिवस है। इस अवसर पर लोगों में मिठाई और आम का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू, वैद्य सुरेंद्र प्रसाद हिंदू,  डॉक्टर अनिल योगी ,प्रयास एक परिवर्तन के प्रमुख प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ शोभित श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह चंदेल, चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी अंजनी कुमार मिश्रा, अजय पांडे आचार्य ओम प्रकाश पांडे, सूबेदार तिवारी, विष्णु देव शर्मा, अवनीश पांडे,, सत्येंद्र सिंह,,  गुरुद्वारा प्रमुख सरदार जसपाल सिंह जीआदि लोग उपस्थित रहे

Comments