सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, गायों को खिलाया गुड़ और चना

    
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में सोमवार को फरियाद सुनी। इस दौरान सीएम ने करीब डेढ़ सौ लोगों की फरियाद सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।

बता दें कि बीते महीनों में मुख्यमंत्री गोरखपुर दौरे पर कई बार आए पर कोरोना के कारण जनता दरबार नहीं लग रहा था। अभी दो बार से जनता दरबार लग रहा है। रविवार को जिले के दौरे पर आए सीएम योगी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। भ्रमण कर मंदिर की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसके बाद वह गोशाला पहुंचे।

गोशाला में उन्होंने गायों को चना और गुड़ खिलाया । वहां से निकलकर मुख्यमंत्री हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। बारी-बारी से करीब डेढ़ सौ लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सोमवार को जनता दरबार में सबसे अधिक मामले पुलिस से संबंधित ही आए थे, जिससे सीएम योगी के सामने पुलिस विभाग की लापरवाही सामने आ गई।
जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
करीब सवा घंटे चले जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर स्थित आवास में चले गए और बाकी फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने सुनी। उनके साथ विनय गौतम, आनंद गुप्ता, अमित सिंह मोनू और दुर्गेश बजाज आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments